अदालत में हाजिर हुए सांसद रामशंकर कठेरिया, वारंट वापस, 12 साल पुराना है मामला

रितु सारस्वत संवादाता: जीआरपी आगरा कैंट के 12 साल पुराने मामले में इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया मंगलवार को दोपहर 12:20 बजे स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) नीरज गौतम की कोर्ट में हाजिर हुए। सांसद की ओर से अधिवक्ता देवेंद्र सिंह, विजय आहूजा और महेश बघेल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि 23 सितंबर को पत्रावली वास्ते सफाई साक्ष्य लगी थी। मगर, अपरिहार्य कारणों से हाजिर नहीं हो पाए। सांसद रामशंकर कठेरिया के अधिवक्ता भी विशेष कार्य से बंगलुरू चले गए।

कोर्ट ने 27 सितंबर को पुन: वारंट जारी किए थे, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल होने के कारण हाजिर नहीं हो सके। पूर्व में सभी तिथियों पर रामशंकर कठेरिया हाजिर होते रहे हैं। आगे भी हाजिर रहेंगे। एडीजीसी शशि शर्मा ने प्रार्थना पत्र का विरोध किया  जज नीरज गौतम ने वारंट वापस करते हुए रामशंकर कठेरिया को 20 हजार रुपये का निजी मुचलका दाखिल करने का आदेश किया। मुचलका दाखिल करने पर उन्हें 12:35 बजे रिहा कर दिया गया। सांसद ने कोर्ट से बाहर आने पर अधिवक्ताओं की हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग का समर्थन किया। इस दौरान सांसद के समर्थक भी मौजूद रहे। यह है मामला
26 सितंबर, 2009 को हाईकोर्ट खंडपीठ आंदोलन में सांसद रामशंकर कठेरिया ने अधिवक्ताओं के साथ राजामंडी स्टेशन पर ट्रेन रोकी थी। इस मामले में तत्कालीन स्टेशन प्रबंधक ने सांसद रामशंकर कठेरिया, पूर्व मंत्री चौधरी बाबूलाल, कांग्रेस की नेता इंदिरा वर्मा, संघर्ष समिति संयोजक केडी शर्मा, सचिव अरुण सोलंकी आदि के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा सहित अन्य में मुकदमा दर्ज कराया था। सांसद की अन्य लोगों से पत्रावली अलग करके सुनवाई की जा रही है।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी के विरोध में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’, नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शहर की बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लोहामंडी मार्ग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    Leave a Reply