जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वः रोजगार बन्धु/एकल मेज व्यवस्था/औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक

प्रेस नोट
आजमगढ़ 26 अगस्त– मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/स्वः रोजगार बन्धु/एकल मेज व्यवस्था/औद्योगिक एवं व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिये कि क्षतिग्रस्त सड़क चौक से पहाड़पुर एवं दलालघाट से हर्रा की चुंगी तक को अविलम्ब सही कराना सुनिश्चित करें। इस पर अतिशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
उद्यमियों/व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि गांधी तिराहे के यहां सड़क टूट गयी है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश दिये कि गांधी तिराहे के यहॉ टूटी सड़क का सर्वे कराते हुए एक सप्ताह के अन्दर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि इस पर अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थान में बन्द इकाईयों के ऊपर एक महीने के अन्दर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने अतिशीघ्र नोटिस जारी कर आवंटित जमीनों पर आवश्यक कार्यवाही न करने पर पट्टे को निरस्त करने के निर्देश दिये। इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ के निर्देश दिये कि नाली/नालों की साफ-सफाई तत्काल सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना/मुख्यमंत्री रोजगार योजना/एक जनपद एक उत्पाद सहायता योजना तथा अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति को बढ़ाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, एलडीएम यूबीआई मिथिलेश कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, उद्यमी/व्यापारी बन्धु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।–

रिपोर्टर

आदित्य नारायण वर्मा

ब्यूरो चीफ आजमगढ़

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश आनंद जिला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *गुजरात प्रदेश आणंद SOG और पैरोल फ्लाइंग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, ACB की कार्रवाई के बाद 49 लाख रुपये के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ACB की बड़ी कार्रवाई: पीपलोद स्वास्थ्य कार्यालय के दो कर्मचारी ₹11,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार **पटाखों…

    Leave a Reply