अर्जुन रौतेला आगरा। शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्र एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के कुशल मार्गदर्शन में तथा मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (एनडीए गठबंधन एवं चुनाव) डॉ. अभिषेक वर्मा की विशेष संस्तुति पर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, आज उत्तर प्रदेश प. के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से प्रेषित किया गया।

इस ज्ञापन के माध्यम से ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को उत्तर प्रदेश में अविलंब मनोरंजन कर मुक्त (Tax-Free) करने की पुरजोर मांग की गई।
इस अवसर पर दीपक सक्सेना ने बताया कि संगठन का स्पष्ट लक्ष्य है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों और उनके गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज कुशल प्रबंधन और न्यायप्रिय शासन के प्रतीक हैं, और ऐसी फिल्में युवाओं में स्वाभिमान जगाने के लिए आवश्यक हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान महानगर अध्यक्ष रितेश पचौरी ने बताया कि शिवाजी महाराज का जीवन संघर्ष आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक है और यह फिल्म राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का कार्य कर रही है। वहीं शिवसेना नेता प्रशांत पुष्कर ने कहा कि यह फिल्म भावी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना ने स्पष्ट किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इस मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है ताकि विद्यार्थी और मध्यम वर्ग सुलभता से इस महान इतिहास का हिस्सा बन सकें।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल सक्सेना, सुमित चौधरी, अंकुर शर्मा, सूरजपाल ठाकुर, मंगल सिंह, डॉ. अमन सक्सेना, डॉ. तुलिका दास, बृजेश जार, नवीन कुलश्रेष्ठ, अमन ठाकुर, सीए सौरभ शुक्ला, सीए अंकित मित्तल, लोकेश, कैलाश मोहन, मनीष राजपूत, मराठा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष शिवा राव मराठा, उमेश राव, चंदन रक्षपती, रवि राव, विनोद पाल, चंद्रकांत पाटील, शंकर जाधव, राहुल तेंदुलकर समेत भारी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में मांग की कि सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने वाली इस फिल्म पर प्रदेश सरकार जनहित में जल्द सकारात्मक निर्णय ले।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




