जानलेवा हुई गर्मी. एक की मौत.

आगरा में जानलेवा हुई गर्मी. एक की मौत. दुकान पर पानी पीने के लिए रुका. पानी पीकर लेटा, फिर नहीं उठा…

आगरा में प्रचंड गर्मी है. यह गर्मी अब जानलेवा भी होने लगी है. मौत का मामला फतेहपुर सीकरी का है. जहां एक साधु राजस्थान की ओर से मोपेड पर सवार होकर आया. एक दुकान पर रुका. पानी पीया और फिर लेट गया. लेकिन लेटते ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीण लू और गर्मी के चलते मौत होने की आशंका जता रहे हैं. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मामला फतेहपुर सीकरी मार्ग के ग्राम सिरौली के नगला बंजारा पर शेर सिंह की दुकान है. उन्होंने पुलिस को बताया कि एक साधु जैसा व्यक्ति राजस्थान की ओर से मोपेड पर सवार होकर आया. दुकान पर रुककर उसने पानी मांगा. जिस पर उन्होंने पानी पिलाया. पानी पीने के बाद ही तख्त पर साधु लेट गया. पहले तो उन्हें लगा कि साधु सो रहे हैं लेकिन कई घंटे बाद भी नहीं उठे तब उन्होंने जगाने की कोशिश की. लेकिन पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी. प्रधान नरेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

मृतक के पास शिनाख्त के लिए कुछ भी नहीं मिला है. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस मोपेड नंबर से शिनाख्त की कोशिश कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई // होश लाया ठिकाने

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा इलाके के असामाजिक तत्वों का चाकू दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के ऊपर पांडेसरा पुलिस…

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा ने स्थानीय स्वराज चुनावों को लेकर पार्टी में विभिन्न समितियों का गठन किया जिसमें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आने वाले स्थानीय स्वराज्य चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने…

    Leave a Reply