21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक करे प्रतिभाग करें सभी तैयारियां शुरू-हापुड़ डीएम श्रीमती प्रेरणा शर्मा

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक करे

प्रतिभाग करें सभी तैयारियां शुरू-हापुड़ डीएम श्रीमती प्रेरणा शर्मा

हापुड़ : गुरुवार को हापुड़ की जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने योग सप्ताह 2024,15 जून से 21 जून तथा दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक संबंधित अधिकारियों तथा गैर सरकारी संगठनों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की।जिलाधिकारी ने दसवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अधिक से अधिक लोगो के प्रतिभाग करने का आवाहन किया। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हापुड़ से योग स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के साथ-साथ चूना छिड़काव तथा मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने हीट वेव से बचाव के लिय योगस्थल पर पेयजल के साथ साथ ओआरएस के पैकेट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियो से भारी संख्या मे छात्र-छात्राओं तथा नागरिक का योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करवाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्कूलों में योगाचार्य के माध्यम से योगाभ्यास का कार्यक्रम करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि योगाभ्यास स्थल पर पानी तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं अवश्य सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने योग सप्ताह तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बेहतर प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न मुख्य स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा की योग सभी व्यक्ति के जीवन शैली में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व संदीप कुमार, डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कर्बला के शहीदों की याद में मना चेहल्लुम,महफ़िल,लंगर

     फतेहपुर सीकरी दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के सज़्ज़ादानशी अरशद फरीदी के नेतृत्व में चेहल्लुम की महफिल का अहतमाम किया गया महफ़िल में तमाम शायर व ओलेमा ने कलाम पेश…

    जय बाबा बर्फ़ानी अमरनाथ यात्रा 2026 का आज से हुआ शंखनाद, बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के साथ पहला जत्था रवाना

    ​जय बाबा बर्फानी! अमरनाथ यात्रा 2026 का शंखनाद; ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ पहला जत्था रवाना ​जम्मू/श्रीनगर | 3 जुलाई, 2026: दशकों पुरानी आस्था, अटूट विश्वास और भोलेनाथ के…

    Leave a Reply