उटंगन नदी पर बनाए गए अवैध पक्के पुल को तुरंत ढहाए जाने की उठाई मांग

*उटंगन नदी पर बनाए गए अवैध पक्के पुल को तुरंत ढहाए जाने की उठाई मांग*

*नोटिस-नोटिस का खेल बंद कर तुरंत कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह*

आगरा। उटंगन नदी पर निजी रिजॉर्ट स्वामी द्वारा अवैध रूप से बनाए गए पक्के पुल के संबंध में बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह द्वारा शिकायत किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं।
इस क्रम में शनिवार को भदावर हाउस से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजा अरिदमन सिंह ने इस अवैध पुल को तुरंत ढहाए जाने की प्रशासन से मांग की है।
उन्होंने कहा कि जल संकट के निदान के लिए पिछले सीडीओ ने सिविल सोसाइटी के साथ उटंगन नदी को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए थे, लेकिन इस अवैध पक्के पुल से नदी के प्रवाह में अड़चन आ रही है। इसकी वजह से किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशानी हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि प्रशासन अब नोटिस-नोटिस का खेल बंद कर तुरंत कड़ी कार्रवाई करे।
राजा अरिदमन सिंह ने बताया कि हाई कोर्ट में हुए हिंचलाल के निर्णय के अनुसार नदी, तालाब, कुएं समेत किसी भी वाटर बॉडी के प्रवाह को अवरुद्ध नहीं किया जा सकता और न ही उस पर अवैध निर्माण किया जा सकता है।
राजा अरिदमन सिंह ने कहा कि मेरी जानकारी में यह रिजॉर्ट वन विभाग की जमीन पर बना है। इसकी भी प्रशासन द्वारा जांच की जानी चाहिए और अविलंब इस पुल को तोड़ा जाना चाहिए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply