एक साथ जुड़ जाएंगे सभी खाते

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर : एक साथ जुड़ जाएंगे सभी खाते, नहीं बदलना होगा आईडी नंबर 


नोएडा : बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अलग खातों के लिए कस्टमर आईडी नंबर अलग नहीं लेना होगा। एक ही कस्टमर आईडी पर ग्राहक अलग बैंकों में खाते खुलवा सकते हैं। इससे बैंकों का काम भी आसान होगा। अगर किसी उपभोक्ता के एक ही बैंक में दो अलग खाते हैं और उनका कस्टमर आईडी भी अलग है, तो उन्हें एक ही यूजर आईडी के साथ जोड़ दिया जाएगा।

खाताधारकों की हो रही केवाईसी

ऐसे में देखने में आया है कि एक ही बैंक में उपभोक्ता ने दो अलग बैंक खाते खुलवा रखे हैं। दोनों खातों की कस्टमर आईडी भी अलग-अलग है। ऐसे में किसी तरह की गड़बड़ी होने की आशंका बनी रहती है। केवाईसी के बाद हुए इस तरह के खुलासे से बैंक ने ऐसी कस्टमर आईडी को समाहित करना शुरू कर दिया है। अभियान के तहत हर बैंक खाते धारक की केवाईसी की जा रही है। नई कवायद से बैंक और उपभोक्ता दोनों का काम आसान होगा। लेकिन ज्यादा सुविधा आयकर विभाग को होगी, जो एक ही यूजर आईडी को ट्रैक कर लेनदेन का आसानी से पता कर पाएगी।

अलग बैंक में लेन-देन कर सकेंगे

बैंक ग्राहक का कस्टमर आईडी नंबर एक ही होगा और ग्राहक अलग-अलग बैंक खातों में अपना लेनदेन कर सकेगा। इस तरह अलग बैंक खाते में लेन देन करने से उपभोक्ता को किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता से संवरेगी बचाए गए हाथियों की देखभाल

    अर्जुन रौतेला मथुरा। विश्व हाथी दिवस से पहले वाइल्डलाइफ एसओएस ने बचाए गए हाथियों की आजीवन देखभाल और कल्याण को और बेहतर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत किया है।…

    Leave a Reply