ग्रेटर नोएडा का युवक बना फर्जी कांस्टेबल

ग्रेटर नोएडा का युवक बना फर्जी कांस्टेबल : 6 साल से कर रहा है नौकरी, अब हाथरस में दर्ज हुआ केस 


ग्रेटर नोएडा : नोएडा का एक युवक हाईस्कूल की मार्कशीट में जन्मतिथि बदलकर यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर नौकरी कर रहा था। अब इस मामले में युवक के खिलाफ छह साल बाद कोतवाली हाथरस गेट में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

एएसपी की जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने

ग्रेटर नोएडा के छांयसा जारचा निवासी धर्मपाल सिंह के पुत्र जितेंद्र मलिक का चयन 2018 में यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुआ था। वर्तमान में वह मुरसान कोतवाली में तैनात है। उसकी जन्मतिथि को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत मिली थी। इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक ने की। एएसपी ने 12 जुलाई को अपनी जांच रिपोर्ट भेजी थी। एएसपी की जांच में पाया गया कि कांस्टेबल जितेंद्र मलिक ने अपनी जन्मतिथि बदलकर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर कांस्टेबल की नौकरी हासिल की है। कांस्टेबल ने असली जन्मतिथि में छेड़छाड़ की है। जबकि जितेन्द्र मलिक ने 2007 व 2008 में वैदिक इंटर कॉलेज औरंगाबाद अहीर जिला बुलंदशहर, मूल पता गांव रामनगर गुला गु वटी बुलंदशहर में अपनी जन्मतिथि 15 अगस्त 1993 व 7 अप्रैल 1993 दर्शाकर परीक्षा दी थी। वह परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गया।

जन्मतिथि 5 अगस्त 1994 दर्शाई

2012 में जितेन्द्र ने धर्मराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निथवारी गोंडा जिला अलीगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा दी। उसने अपनी जन्मतिथि 5 अगस्त 1994 दर्शाई। इससे स्पष्ट है कि जितेन्द्र मलिक ने अपनी जन्मतिथि बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 2012 में हाईस्कूल व 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर पुलिस विभाग में नौकरी प्राप्त कर ली। एएसपी की जांच के बाद कोतवाली हाथरस गेट के एसएसआई अनिल कुमार सारस्वत ने कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318, 338, 336 व 340 के तहत कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पुरुषोत्तम मास में आध्यात्मिक महाकुंभ: श्री मनःकामेश्वर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न

    अर्जुन रौतेला आगरा। श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ द्वारा आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के लिए रविवार को यमुना किनारा रोड, ताज व्यू गार्डन फेस-1 स्थित कथा स्थल पर विधिवत…

    जनक सुता के श्रीराम’ स्मारिका का हुआ विमोचन, जनकपुरी महोत्सव कमला नगर की यादें हुईं ताजा

    अर्जुन रौतेला आगरा। उत्तर भारत के सबसे बड़े रामलीला महोत्सव के अंतर्गत विगत वर्ष कमला नगर में संपन्न हुए ऐतिहासिक एवं भव्य जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका ‘जनक सुता के श्री…

    Leave a Reply