
आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचनाओं ने तत्कालीन समाज में क्रांति लाने का कार्य किया तो मुकेश के सुरों ने लाखाें लोगों के हृदय के तारों को झंकृत कर दिया। कायस्थ समाज की दो महान विभूतियाें की जयंती पर स्मरण करते हुए श्रीचित्रगुप्त सामाजिक संस्था की युवा शाखा ने सम्मान समारोह एवं गोष्ठी का आयोजन किया।
रविवार को संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में आयोजित मुंशी प्रेमचंद एवं मुकेश जयंती समारोह का आरंभ श्रीचित्रगुप्त महाराज के चित्र के समक्ष आरती कर किया गया। मुख्य अतिथि विवेक सक्सेना (मुख्य प्रबंधक स्टेट बैंक आफ इंडिया, जोनल आफिस, संजय प्लेस) के करकमलों द्वारा लगातार साहित्य के क्षेत्र में सेवाएं दे रहीं श्रुति सिन्हा, डॉ कविता रायजादा एवं शशांक प्रभाकर काे मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। श्री चित्रगुप्त सामाजिक संस्था युवा शाखा के अध्यक्ष मोहित सक्सेना ने आरपी सक्सेना एवं नितिन जौहरी को आगरा नगर निगम के स्वच्छता अम्बेसडर बनाये जाने पर सम्मानित किया।
श्रुति सिन्हा ने मुंशी प्रेमचंद के कृतित्तव एवं व्यक्तित्व पर कहा कि धनपत राय श्रीवास्तव, जिन्हें पूरा विश्व मुंशी प्रेमचंद के नाम से जानता है। वे सही मायने में कलम के सिपाही ही थे। उनकी कालजयी रचनाओं ने तत्कालीन हर समाजिक कुरीति से लेकर देश की स्वतंत्रता तक पर लिखा। वर्तमान में यदि हम मोबाइल पर रील्स देखने की जगह अधिक से अधिक पढ़ेंगे तो आज भी हम में से ही कोई तुलसी दास या मुंशी प्रेमचंद बन जायेगा।
डॉ कविता रायजाया ने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी मुंशी जी को अवश्य पढ़ें। सत्य कहानियां लिखें।
शशांक प्रभाकर ने अपनी काव्य रचना से मुंशी प्रेमचंद को शब्द सुमन अर्पित किए, कहा कि हम पर छाई फकीरी ऐसी, खोना पाना छोड़ दिया। हमने शाहों के रास्ते पर आना जाना छोड़ दिया।
मोहित सक्सेना ने मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचना “ठाकुर का कुआं” का काव्य अनुवाद जब प्रस्तुत किया तो सभा में तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
गंभीर साहित्यिक चिंतन मनन के बाद बॉलीवुड के दिवंगत गायक मुकेश कुमार (मुकेश माथुर) के गीतों की स्वरलहरियां सजीं। महान बॉलीवुड पार्श्व गायक मुकेश को श्रद्धांजलि देते हुए चंचल सक्सेना, विशाल रायजादा, रवि श्रीवास्तव, रत्नम रायजादा, अनन्या सक्सेना, विवेक अस्थाना, राजीव श्रीवास्तव, गौरीश सक्सेना, नितेश सक्सेना, जगदीश सक्सेना, सुदेश सक्सेना, अजय श्रीवास्तव एवं काव्या सक्सेना आदि ने मुकेश के गीतों पर एक बढ़ कर एक गायन प्रस्तुति दीं।
कार्यक्रम का संचालन युवा शाखा के अध्यक्ष एवं ओज कवि मोहित सक्सेना और नीरज स्वरूप ने किया। धन्यवाद श्रीचित्रगुप्त अध्यक्ष डॉ सुभाष सक्सेना ने दिया।
महिला शाखा अध्यक्ष सोनिका सक्सेना ने बताया कि 4 अगस्त को शाखा की ओर से हरियाली तीज उत्सव साएं 5:30 से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर महासचिव डॉ अम्बेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, युवा शाखा अध्यक्ष मोहित सक्सेना, उपाध्यक्ष अभिनव कुलश्रेष्ठ, उपाध्यक्ष प्रशांत सक्सेना, सचिव विशाल सक्सेना, सोनिका सक्सेना, समीर सक्सेना, विनय सिन्हा जी, रुचिता भटनागर, संजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कवि पदम गौतम, हिरेंद्र नरवार हृदय, राजीव श्रीवास्तव, गौरीश सक्सेना, वनज माथुर, नितेश सक्सेना, शिखा श्रीवास्तव, वीके सक्सेना,सुशील कुमार सक्सेना, रवि कुमार श्रीवास्तव, हर्ष कुमार कुलश्रेष्ठ, भगवान जी सक्सेना, एमएम सक्सेना आदि उपस्थित रहे।





Updated Video