भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की समीक्षा बैठक सम्पन्न

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। आज दिनांक 06 अगस्त 2024 मंगलवार को दयाल होटल आगरा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह एवं प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जिसमे सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सभी ने अपने-अपने विचार, सुझाव और समस्याएं प्रदेश अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत की, जिससे हमारे सभी श्रमिक कामगार कर्मचारी व मजदूर भाइयों का भला हो सके।

प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि इस तरह की बैठक मे सभी को शामिल होना चाहिए और अपने सुझाव प्रस्तुत करने चाहिए, जिससे हमारे राष्ट्र को मजबूत बनाने वाले श्रमिकों को सही सम्मान के जीवन यापन करने की सरकारी योजनाओं का संपूर्ण लाभ मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह ने सभी की समस्याओं का निवारण करते हुए बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से कहा कि हम सभी को अपने संघटन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ को मजबूत बनाने के लिए अपनी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करना होगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल, प्रदेश मंत्री आशीष शर्मा, विवेक श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष मथुरा), निरंजन सिंह (जिला उपाध्यक्ष), फतेह चंद्र गौड (जिला मंत्री), भगत सिंह अरोड़ा (जिला उपाध्यक्ष), शैलेंद्र माथुर (जिला सचिव), रामपाल यादव (प्रदेश मंत्री), शुभम (क्षेत्रीय मंत्री ब्रज), शैलेंद्र शर्मा (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), शुभम भारद्वाज (महानगर अध्यक्ष), शिवम वर्मा (जिला अस्पताल उपाध्यक्ष), विकास कुमार (जिला अध्यक्ष), अनुज शर्मा (जिला मंत्री), नागेश वैष्णव (जिला मंत्री), नवल किशोर (जिला सचिव), प्रमोद गोयल (जिला उपाध्यक्ष), राजेश सिंह (जिला मंत्री), राहुल चौधरी, आशीष चौधरी, पंकज चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद की आगरा में गूंज, 19 सितंबर को होगा सजीव प्रसारण

    अर्जुन रौतेला, आगरा। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का 19 सितंबर को आगरा में सजीव प्रसारण किया जाएगा। शाम पांच…

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    Leave a Reply