बहराइच *नानपारा तहसील में डीएम की अध्यक्षता में व मिहींपुरवा में उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्या * मनोज त्रिपाठी.

नानपारा तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में व उप जिला अधिकारी अश्वनी पांडे के देखरेख में शिकातकर्ताओं की प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए।
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का डीएम ने निरीक्षण करते हुए आईसीडीएस के स्टाल पर 04 गर्भवती महिलाओं कृष्णावती, राज वंती, रेखा, रिंकी की गोद भराई तथा दो बच्चों महिमा, रुही की अन्न प्राशन कराया । पुलिस उपाधीक्षक , प्रभारी निरीक्षक नानपारा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार , लेखपाल तथा क्षेत्रीय शिकायतकर्ता मौके पर मौजूद रहे ।

वहीं तहसील मिहींपुरवा में उप जिलाधिकारी संजय कुमार के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ फरियादियों के दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक हीरालाल कनौजिया, तहसीलदार अंबिका प्रसाद, पूर्ति निरीक्षक रंजीत कनौजिया आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश किसानों को मिला+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट श्री पाल भाई आंबलिया के संघर्ष से किसानों को मिला न्याय, बिजली कंपनी ने शुरू किया टावर मुआवजा भुगतान हड़वद तालुका के सापकड़ा…

    सड़क दुर्घटना मामलो में पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सड़क दुर्घटना मामलों में पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत, पुलिस को FIR, FSL एवं PM रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश गांधीनगर, सड़क दुर्घटना…

    Leave a Reply