युवा शक्ति संगठन का प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन भव्यता से सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

अर्जुन रौतेला (संवादाता आगरा)। नवामील, 15 सितंबर 2024 – सामाजिक और राजनीतिक पटल पर युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से गठित युवा शक्ति संगठन का प्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन आज नवामील के डी गार्डन में भव्यता से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए रामभरत उपाध्याय ने की। इसके बाद योगेश त्यागी ने संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेवी रमेश चंद्र यादव ने की, जबकि किसान नेता मुन्ना लाल उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी और समाजसेवी संजीव शर्मा थे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों को संस्थापक सदस्य बनाया गया और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

सभी पदाधिकारियों ने अपने पद ग्रहण करते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें नशा मुक्ति अभियान, जनजागरण यात्रा और युवा रोजगार गारंटी योजना प्रमुख हैं। संगठन ने इन अभियानों को जमीनी स्तर पर अमल में लाने की रणनीति पर भी चर्चा की।

सम्मेलन में सोनू पंडित, विशाल, शिव यादव, ध्रुव तोमर, राम विनोद, शेरू राजपूत, शिवम झा, अनिल सोलंकी, कृष्णकांत सोलंकी और अमर कुमार, सौरभ फौजदार, अजय तोमर, सहित कई प्रमुख युवा नेता उपस्थित थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला, देखने को उमड़ी भीड़।

    मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़। कोसीकलां। मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य…

    बहराइच * आकाशीय बिजली गिरने से युवक का दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    बहराइच के तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिसरन पुरवा में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया l कुदरत का बेहद मार्मिक और दुखद मंजर…

    Leave a Reply