तन्मयता के साथ जुड़कर स्वच्छता की अलख जगाने का लिया संकल्प। 

तन्मयता के साथ जुड़कर स्वच्छता की अलख जगाने का लिया संकल्प।

शहीद प्रमोद कुशवाह प्रतिमा स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया के नेतृत्व में झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान का दिया संदेश।

आगरा : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत हरि पुरा स्थित शहीद प्रमोद कुशवाह प्रतिमा स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया के नेतृत्व में झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उसके बाद शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए जिला अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाना है। अपने क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है, ताकि लोग अपने आसपास के इलाके को स्वच्छ रखें। तभी यह अभियान सफल होगा। इसके बाद अन्य सार्वजनिक जगहों की सफाई की।

 

स्वच्छता का लिया संकल्प।

: इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। साथ ही इस महाअभियान से और लोगों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कहा कि प्रधानमंत्री जब स्वच्छता को लेकर चिंतित हैं तो हम लोगों को भी इस विषय पर गंभीर होना होगा। गंदगी को जड़ से मिटाने के लिए इस महाअभियान में सभी को पूरे तन्मयता के साथ जुड़कर स्वच्छता की अलख जगानी होगी।

 

शहीद की मां का किया सम्मान।

: कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने शहीद प्रमोद कुशवाह की मां का माला व पटका पहनाकर सम्मान किया।

 

ये रहें उपस्थित।

इस मौके पर डॉ रघुवीर सिंह, देवकी नंदन पूर्व प्रधान, मनोज रघुवंशी, जितेंद्र रघुवंशी, शहीद के परिवरीजन तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply