बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का किया गया आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का किया गया आयो जन

हापुड़: सोमवार को हापुड़ डीएम श्रीमती प्रेरणा शर्मा के निर्देश में गढ़ रोड़ स्थित सी0एस0सी0 हापुड़ में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती स्मिता सिंह के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 10 दिवसीय समारोह के आयोजन एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तगर्त कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कुल 25 नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को बेबीकिट, फूड पैकेट, मिठाई एवं मच्छरदानी आदि उपहार वितरण किये गये कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार त्यागी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती स्मिता सिंह द्वारा बताया गया कि सभी को मिलकर भेदभाव मिटाना है कन्याओं के जन्म से सुरक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा के लियें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी बेटा–बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करें, महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्डलाइन एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप आदि की जानकारी दी गयी कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय/जिला बाल संरक्षण इकाई से पंकज यादव, मनीष द्विवेदी, रिंकु सिंह, रोहित सिंह, हुमा चौधरी, एवं वन स्टाप सेन्टर से सोनिया, रविता, रिंकी, आदि उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!   सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply