रूनकता।सांप्रदायिक माहौल खराब होने से टला मामूली कहासुनी पर हुआ विवाद..

। सांप्रदायिक माहौल खराब होने से टला मामूली कहासुनी पर हुआ विवाद।

थाना सिकंदरा के कस्बा रुनकता में बुधवार की रात सांप्रदायिक बवाल होने से बच गया। समुदाय विशेष के युवक द्वारा मकान का ताला तोड़ने से रोकने पर की गई मारपीट के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।

रुनकता के खादी भंडार बाजार में गुड्डू सिंह का मकान है। जिसमें किराएदार रहते हैं। बुधवार की रात करीब ग्यारह बजे गुड्डू के भतीजे सोनू ने मकान में बाहर से ताला लगा दिया था। कुछ समय बाद कस्बा निवासी दीपू ताला तोड़ने आ गया। दीपू को ताला तोड़ने से कस्बा के ही अकरम खां पुत्र छोटे खां के मना करने पर दीपू ने उसके साथ मारपीट कर दी। जानकारी होने पर अकरम पक्ष के भी लोग मौके पर पहुंच गए और दीपू के साथ मारपीट कर दी। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। कुछ ही देर बाद दीपू पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौच करने लगे। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर ईंट पत्थर फेंके गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एक पक्ष के लोगों के हाथों में तमंचे भी थे। ईंट पत्थर निकलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। मामला दो संप्रदाय का होने की वजह से मौके पर एसीपी आदित्य कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अपने साथ अकरम को ले गए। अनहोनी की आशंका से घटना स्थल पर गुरुवार दोपहर तक पुलिस फोर्स तैनात रहा। चौकी प्रभारी रुनकता ने कि बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    महाराजा अग्रसेन जयंती पर 1100 दीपों से जगमगाएगा अग्रसेन चौक

    अर्जुन रौतेला आगरा, 20 सितंबर। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन, आगरा की ओर से सामाजिक सेवा, जनजागरूकता और सांस्कृतिक एकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित…

    पुलिस की तत्परता से बची ट्रैवल एजेंसी संचालक की जान, विनय अग्रवाल ने किया सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा, 20 सितंबर। थाना सिकंदरा क्षेत्र में ट्रैवल एजेंसी संचालक की जान बचाने में तत्परता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों का रविवार को प्राची टावर पुलिस चौकी पर सम्मान किया…

    Leave a Reply