सर्वजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भीमा बाई नित्य नाटिका का किया गया मंचन

सर्वजन वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश आगरा के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजेंद्र मिलन की ओर से “मिलन जी अवार्ड ” का पुरस्कार वरिष्ठ कवयित्री राम वर्मा ‘श्याम’ के उपन्यास ‘जरा याद करो कुर्बानी’ पर प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें सरस्वती सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान उन्हें एक प्रशस्ति पत्र शॉल पट्टिका उड़ाकर 5100 की नगद राशि भेंट की गई। समारोह के अध्यक्ष तपन ग्रुप के डायरेक्टर सुरेश चंद्र गर्ग ,मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गायिका कवयित्री निशि राज , विशिष्ट अतिथियों में डॉ.शशि गुप्ता ,श्रीमती राज चौहान ,सुधा वर्मा के अतिरिक्त समिति के अध्यक्ष नीरज मिलन ,उपाध्यक्ष श्री कृष्ण धनगर, महासचिव राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष नितेश मिलन एवं संरक्षक अशोक अश्रु विद्यासागर, सुशील सरित आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

तदुपरांत अंग्रेजी शासन के विरुद्ध राजवंशीय प्रथम वीरांगना भीमाबाई होलकर के अनूठे शौर्य प्रदर्शन पर एक नाटिका का मंचन किया गया ।रचनाकार डॉ मिलन, निदेशक सुशील सरित एवं कलाकारों में पूजा तोमर,भूमि माथुर , आरोही,चंद्रशेखर शर्मा, हरीश भदोरिया, डॉ.असीम आनंद ,हरीश अग्रवाल ‘ढपोरशंख’, दिनेश श्रीवास्तव,इन्दल सिंह ‘इन्दु’, सुधीर शर्मा ,रजनी सिंह, पदमावती पदम, हरवीर परमार,रूपेश मल्होत्रा आदि ने भाग लिया।

संगीत सुभाष सक्सेना ने दिया और संगत की राज मैसी ने ध्वनयाकंन किया अंकुर बंसल ने।
पूरे कार्यक्रम का संचालन अशोक अश्रु ने किया।
धन्यवाद ज्ञापित किया नीरज मिलन ने

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी: बुलंद दरवाजा रोड पर बांटी मिठाई, दिया भाईचारे का संदेश

    दीपावली के अवसर पर ‘बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज’ के चेयरमैन ने मुस्लिम बच्चों संग मनाई खुशियां फतेहपुर सीकरी (आगरा)।दीपावली के पावन अवसर पर फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा रोड…

    एम. बी. डी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    फतेहपुर सीकरी/दूरा। श्री मरुबाई गाँव देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम. बी. डी. कॉलेज, दूरा में भूरी सिंह उर्फ अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में आज ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल…

    Leave a Reply