Agra- पोते ने पूरी की अपने दादा की आखिरी ख्वाहिश,किया ऐसा काम कि पूरा गांव देखने उमड़ पड़ा

आगरा। आपने दुल्हन की विदाई देखी होगी, आजकल तो दुल्हन की विदाई कार से होती है लेकीन आगरा में एक दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई हुई। जब दुल्हन अपने दूल्हा के साथ हेलीकॉप्टर से अपने ससुराल पहुंची। हेलीकॉप्टर में से दुल्हन को उतरता देख ग्रामीणों की भीड़ इखट्टा हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान ग्रामीण हेलीकॉप्टर के साथ फ़ोटो लेने लगे।

आगरा के अकोला चाहरबाटी गांव के चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय के मैदान में हेलीकॉप्टर से दुल्हा दुल्हन का जोड़ा उतरा। अकोला के रहने वाले विवेक इंजीनियर हैं। उनकी शादी बुधवार को गुड़गांव की रहने वाली नेहा से हुई। शादी के बाद विवेक अपनी पत्नी नेहा को हेलीकॉप्टर से विदा करवाकर गांव पहुंचा। जैसे ही गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हा और दुल्हन उतरे तो देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई देख मौके पर मौजूद सभी लोग इस पल को कैमरे में कैद करने लगे।

दादा की अंतिम इच्छा थी

दूल्हा विवेक चाहर ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय राजन सिंह दरोगा की अंतिम इच्छा थी कि पोते की शादी के बाद उसकी दुल्हन को गांव में हेलीकॉप्टर से लाया जाए। हम सभी ने मिलकर अपने दादा की इच्छा को पूरा किया है। दुल्हन नेहा ने बताया कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से होगी। हेलीकॉप्टर से अपनी ससुराल पहुंची दुल्हन नेहा काफी खुश है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    के पी ग्रुप के सी एम डी डॉ श्री फारूक पटेल बताया कि वाइब्रेंट गुजरात केवल एक इवेंट ही नहीं बल्कि परिवर्तन की प्रेरक शक्ति है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट वाइब्रेंट गुजरात केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि परिवर्तन की प्रेरक शक्ति है: केपी ग्रुप के CMD डॉ. फारुक पटेल सूरत: वाइब्रेंट गुजरात रीजनल…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के बमरोली क्षेत्र के पीपल्स कोऑपरेटिव बैंक में धन ट्रांसफर रैकेट का पर्दाफाश बैंक मैनेजर की सतर्कता से लगी रोक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के बमरोली क्षेत्र में संदिग्ध बैंक खातों के जरिए धन ट्रांसफर रैकेट का पर्दाफाश गुजरात प्रदेश सूरत: शहर के…

    Leave a Reply