मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं कंपोजिट विद्यालय कपूरपुर डोमा टीकरी का किया गया औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं कंपोजिट विद्यालय कपूरपुर डोमा टीकरी का किया गया औचक निरीक्षण

 

मनरेगा के द्वारा कपूरपुर में तालाब की कराई गई साफ सफाई

 

हापुड़: मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम द्वारा विकासखंड धौलाना के ग्राम कपूरपुर में मनरेगा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यों में गुणवत्ता एवं ग्राम के अंदर स्थापित सभी तालाबों का सौंदर्यकरण कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कपूरपुर के कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा जाए और बच्चों को खेल के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समझाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कंपोजिट विद्यालयों के बच्चों से किताबो को पढ़वा कर शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply