आगरा के युवा मनोविज्ञानी डॉ. विवेक भार्गव चुने गए अखिल भारतीय भार्गव सभा के उप प्रधान

*मनोरोगों के प्रभावी निदान में देश भर के भार्गव बंधुओं को आगरा से मिलेगी सेवा-सहायता: डॉ. विवेक भार्गव*

*आगरा के युवा मनोविज्ञानी डॉ. विवेक भार्गव चुने गए अखिल भारतीय भार्गव सभा के उप प्रधान*

*लखनऊ में हुआ था वार्षिक अधिवेशन, मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक सहित देश भर के 05 हजार से अधिक भार्गव बंधु रहे शामिल*

आगरा। अखिल भारतीय स्तर पर आगरा का गौरव फिर बढ़ा है। पदम प्राइड निवासी शहर के युवा मनोविज्ञानी डॉ. विवेक भार्गव को सत्र 2025-27 के लिए अखिल भारतीय भार्गव सभा का उप प्रधान चुना गया।
बता दें कि अखिल भारतीय भार्गव सभा की पूर्व उप प्रधान समाजसेवी श्रीमती रजनी भार्गव और मनोविज्ञानी, शिक्षाविद व साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. महेश भार्गव के सुपुत्र डॉ. विवेक भार्गव वर्तमान में नेशनल साइकोलॉजिकल कॉरपोरेशन के निदेशक और हर प्रसाद व्यवहार अध्ययन संस्थान के चेयरमैन के रूप में मनोविज्ञान के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह उप प्रधान के रूप में अपने दोनों संस्थानों के माध्यम से मनोरोगों के प्रभावी निदान में देश भर के भार्गव बंधुओं की सेवा-सहायता करेंगे।
अखिल भारतीय भार्गव सभा का वार्षिक अधिवेशन विगत दिनों लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक सहित देश भर के 05 हजार से अधिक भार्गव बंधु शामिल हुए थे।

*इन लोगों को भी मिला स्थान*

अखिल भारतीय भार्गव सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उप प्रधान डॉ. विवेक भार्गव के अलावा आगरा से सीए विजय भार्गव को कोषाध्यक्ष और डॉ. कंचन, सीए जितेंद्र, शलभ और आलोक भार्गव को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित प्रधान अनिल भार्गव (रेवाड़ी) और महासचिव संजय भार्गव (जयपुर) ने उप प्रधान डॉ. विवेक भार्गव सहित सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply