भूमाफिया द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा हेतु ग्राम प्रधान पर रखी बंदूक

आगरा / सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही दावा कर रहे हो कि भू माफियाओं ने उत्तर प्रदेश छोड़ दिया है, लेकिन उनका यही दावा जनपद आगरा के विकास खंड अछनेरा की ग्राम पंचायत विद्यापुर के मजरा भवनपुरा निवासी अशोक पाठक एवं पुत्रों द्वारा स्थानीय प्रधान के गले पर बंदूक की नोंक रखकर ग्राम पंचायत पंचायत की जमीन पर कब्ज़ा करने के प्रयास को ठेंगा दिखाता नजर आ रहा है।

लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उक्त प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए जनपद आगरा के सबसे शिक्षित एवं युवा प्रधान शिवराज सिंह की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, किंतु प्रधान लगाई हुई धाराओं से संतुष्ट नहीं है, उनका कहना हैं कि जब नामजद लोगों को भूमाफिया घोषित करके उनके घरों पर बाबा जी का बुल्डोजर नहीं चलेगा, तब तक ऐसे अपराधियों के हौंसले इसी तरह बढ़ते रहेगें, जो कि संविधान एवं वर्तमान योगी आदित्यनाथ की सरकार के विरुद्ध है।

उक्त पूरे प्रकरण को लेकर प्रधान ने सहायक पुलिस आयुक्त किरावली, क्षेत्रीय लेखपाल, तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी किरावली को भी प्रार्थना पत्र दिया है।


अब देखना यह है कि स्थानीय प्रशासन ने जिस तत्परता से कार्य किया है क्या उसी तत्परता से उक्त दबंगों को भूमाफिया घोषित कर, स्थानीय प्रधान को सुरक्षा मुहैया कराएगा?

IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    शबाना खंडेलवाल लंदन में भारत गौरव सम्मान से होंगी सम्मानित सीसी

    अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। ब्रिटेन में  5 देशों में 15 अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था कॉन्फ्लुएंस आर्टिफाइड  शबाना खंडेलवाल को लंदन में आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव सम्मान से…

    संत रविदास जयंती : प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल के नेतृत्व में कई नेताओं ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की

    अर्जुन रौतेला संवादाता। जनतादल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी सिंह पटेल की अध्यक्षता में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लगभग…

    Leave a Reply