जेडीयू के पदाधिकारियों ने मंडला आयुक्त के माध्यम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भेजा ज्ञापन

अर्जुन रौतेला संवादाता। शोषितों वंचितों की आवाज शालिनी पटेल……… पिंकी प्रजापति नगर अध्यक्ष बांदा जेडीयू

प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, जेडीयू सुश्री शालिनी सिंह पटेल के साथ हुई अभद्रता एवं अन्य गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु।

जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री शालिनी सिंह पटेल के साथ प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, जो कि अत्यंत निंदनीय एवं असहनीय है। इस संबंध में निम्नलिखित बिंदुओं पर शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाए—

1. एडीएम राजेश कुमार वर्मा के विरुद्ध कार्रवाई: यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बालू माफियाओं के संरक्षण में कार्य कर रहे एडीएम राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुश्री शालिनी सिंह पटेल के साथ अभद्रता की गई। अतः हम मांग करते हैं कि इनके विरुद्ध निष्पक्ष जांच कराई जाए, उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए एवं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए।

2. स्वास्थ्य माफिया अरुणेश के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई: अरुणेश द्वारा व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकी दी गई, जो कि गैरकानूनी है। इसके अलावा, इनके अस्पताल की इमारत की भी जांच कराई जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अवैध निर्माण तो नहीं हुआ है। यदि कोई अनियमितता पाई जाती है, तो अवैध रूप से निर्मित अस्पताल भवन को गिराया जाए एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।


3. संविदा कर्मचारी प्रभाकर के विरुद्ध जांच: प्रभाकर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में अफवाह फैलाने एवं अभद्रता करने जैसी अनुशासनहीन गतिविधियों में संलिप्तता सामने आई है। यह कार्य सामाजिक सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाने वाला है। अतः हम मांग करते हैं कि इसकी गहन जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उसे नौकरी से बर्खास्त कर कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाए।

जिले की शोषित ,पीड़ित, वंचित महिला ,किसान, युवा मजदूर मांग करते है उपरोक्त सभी मामलों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे न्याय सुनिश्चित हो सके एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गरिमा सिंह पटेल जिला अध्यक्ष जदयू समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ, रतन पांडे तहसील अध्यक्ष जदयू नरैनी, पूनम देवी रोहित सिंह पटेल सुनैना सिंह ममता प्रजापति रामेश्वर प्रजापति भैया लाल प्रजापति श्री राम प्रजापति ज्योति मौर्य नासिर अली सद्दाम हुसैन अनवर मुस्ताक, राजा बेटी जानकी निशा उदय भान करीब डेढ़ सैकड़ा जदयू के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश आनंद जिला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *गुजरात प्रदेश आणंद SOG और पैरोल फ्लाइंग स्क्वॉड की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, ACB की कार्रवाई के बाद 49 लाख रुपये के…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में ACB की बड़ी कार्रवाई: पीपलोद स्वास्थ्य कार्यालय के दो कर्मचारी ₹11,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार **पटाखों…

    Leave a Reply