दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ आयोजन

दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारंभ

आगरा जनपद के आँवलखेड़ा स्थित माता भगवती देवी राजकीय महिला महावि‌द्यालय में 25 वें दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर यशोधरा शर्मा के निर्देशन एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार के संयोजन में सम्पन्न हुआ। बुधवार को महाविद्यालय के मैदान पर वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उ‌द्घाटन प्रोफेसर यशोधरा शर्मा प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर मालार्पण कर किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. यशोधरा शर्मा ने छात्राओं को खेल की भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डा. संजीव कुमार द्वारा छात्राओं को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया गया। कुमारी काजल के द्वारा मशाल दौड़ चक्र पूर्ण किया। तो वहीं हिना ने प्रतिभागी छात्राओं को शपथ ग्रहण करायी। उ‌द्घाटन सत्र के कार्यक्रम का संचालन डा अनीता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. यशोधरा शर्मा द्वारा वार्षिक कीड़ा समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आगरा से संवाददाता विष्णु बघेल की रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर ₹20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार एंटी करप्शन ब्यूरो का सफल ऑपरेशन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गांधीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: फायर NOC के लिए ₹20 हजार की रिश्वत लेते इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर गिरफ्तार गांधीनगर:…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने 13240 शराब की बोतल को किया नष्ट बड़े अधिकारी रहे मौजूद

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में प्रोहिबिशन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक की शराब व मुद्देमाल नष्ट सूरत, 15 सितंबर 2026: सूरत…

    Leave a Reply