समाज सेविका एडवोकेट संगीता तलवार एक ऐसे व्यक्तित्व की महिला हैं जो पर्यावरण व हिंदू संस्कारों को बहुत अहमियत देतीं हैं। इसी उपलक्ष्य

समाज सेविका एडवोकेट संगीता तलवार एक ऐसे व्यक्तित्व की महिला हैं जो पर्यावरण व हिंदू संस्कारों को बहुत अहमियत देतीं हैं। इसी उपलक्ष्य में उन्होंने अपना जन्मदिन पर्यावरण और हिंदू समाज को समर्पित किया। समाज सेविका एडवोकेट संगीता तलवार जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर डीडीए ग्रीन बेल्ट रोहिणी सेक्टर-24 के पार्क में 101पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शक थे डॉ चंद्रप्रकाश, प्रांत संयोजक, पर्यावरण गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली एवं लक्ष्मीनारायण भाला, हिंदू आध्यात्मिक सेवा संस्थान। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्नालाल जैन, पंजाबी सभा से टीटू प्रधान, राकेश महतानी, अधिकारी जल विभाग, पार्षद कणिका संदीप जैन, राम मोहन विभाग संयोजक पर्यावरण गतिविधि, बीनस्टार के बच्चे व समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से पौधों को लगाकर यह प्रण लिया कि जीवन में हमेशा पेड़ पौधे लगाएंगे व उनका ध्यान भी रखेंगे। पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में अपना पूरा सहयोग देंगे। साथ ही बीनस्टार के बच्चों को बैग भी वितरित किए गए। इसी उपलक्ष्य में मंदिर में संध्या को सुंदरकांड का पाठ व कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्थानीय राजनेता व आम जनता भी सम्मिलित हुई । अंत में सबके द्वारा सामूहिक दीपदान भी किया गया। जन्मदिन मनाने के माध्यम से पर्यावरण तथा धर्म जागरण के प्रति आस्था जगाने के इस प्रयास की सभी ने सराहना की ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई // होश लाया ठिकाने

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा इलाके के असामाजिक तत्वों का चाकू दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के ऊपर पांडेसरा पुलिस…

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा ने स्थानीय स्वराज चुनावों को लेकर पार्टी में विभिन्न समितियों का गठन किया जिसमें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आने वाले स्थानीय स्वराज्य चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने…

    Leave a Reply