24 और 25 मार्च को “ताज उत्सव” में देश भर के 10 राज्यों से जुटेंगे सैकड़ों कला संस्कृति एवं साहित्य साधक

अर्जुन रौतेला संवादाता। नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा कला संस्कृति और साहित्य का महा संगम “ताज उत्सव” में सम्मिलित होंगे देश भर के जाने-माने प्रतिष्ठित कलाकार जिनमें विशेष प्रतिभा प्रदर्शन के साथ ही नृत्य, नाट्य, संगीत, कला, कविता पाठ, बुक प्रदर्शनी, एवं साहित्यिक चर्चा परिचर्चा से सजेगा मंच, स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा राष्ट्रीय कलाकारों के मध्य अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर, विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित, कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में सम्पन्न होगा।

उपरोक्त आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन आज संजय प्लेस स्थित इंडिया राइजिंग पार्क में किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे लालाराम तैनगुरिया, नितिन जौहरी, रोहित कत्याल, चंद्रवीर फौजदार, ब्रजेश पंडित, गौरव शर्मा, फिल्म मेकर बॉबी राजपूत, अभिनेता कृष्णा लाल यादव, रितु गोयल, विनीता सिंह, चेतन पाठक, राजदीप ग्रोवर एवं आयोजक अलका सिंह शर्मा।


अलका सिंह शर्मा ने बताया कि यह दो दिवसीय कला संस्कृति से सराबोर रंगारंग सांस्कृतिक उत्सव है जिसमें भारत के 10 प्रांतों (झारखंड, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, ओडीशा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश) के सैकड़ों कलाकार एक ही मंच पर विभिन्नता में एकता एवं वसुधैव कुटुंबकम का परिचय देंगे। कार्यक्रम के मार्गदर्शक हैं संस्कृति संवर्धक डॉ. विजय किशोर बंसल।


ताज उत्सव की सहयोगी संस्थाएं ताज लिटरेचर क्लब, फ्रैंक एडवरटाइजर्स, क्लब कराओके, इंडिया राइजिंग, भारतोदय, कैट, तपन ग्रुप, गौ सेवा संकल्प ग्रुप, रानी पद्मावती महिला मंच, संकल्प सेवा संस्था, माधुर्य एवं डी मीडिया आदि हैं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी गजट नोटिफिकेशन के तहद//वन नेशन वन सर्टिफिकेट ( ओ एन ओ सी ) लागू कर दिया जिससे

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट समस्त देश में आज से ‘वन नेशन वन सर्टिफिकेट’ लागू, तोल-माप के मामलों में जेल की सजा हुई समाप्त गुजरात प्रदेश अहमदाबाद। केंद्र…

    गुजरात प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा बड़ा निर्णय १०० परसेंट नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय 100% नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड // स्कूल…

    Leave a Reply