बिहार राज्य की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी हो : शालिनी पटेल

अर्जुन रौतेला संवादाता। बांदा- आज दिनांक 17 मार्च 2025 को जनतादल यूनाइटेड महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में भुवनेश्वर तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष महुवा के साथ पीड़ितों के एक दल ने जिलाधिकारी बांदा जे. रिभा को प्राथना पत्र सौंप कर बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत दिखितवारा के कुम्हारनपुरवा में अराजक तत्वों द्वारा शराब के नशे में महिलाओं के सामने अश्लील, अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार करने की घटनाओं पर जनता दल यूनाइटेड कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है। पार्टी ने जिला अधिकारी बांदा, जे. रीभा से आवश्यक कार्रवाई कर इस हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है।

जेडीयू के प्रतिनिधियों ने जिला अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि समाज की मर्यादा और शांति के लिए भी हानिकारक हैं। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पार्टी ने यह भी मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जेडीयू ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


इस बीच, स्थानीय महिलाओं ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से उचित कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से ही गांव में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
ज्ञापन देने में शालिनी सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, गरिमा सिंह जिला अध्यक्ष बांदा, ज्योती मौर्या तहसील अध्यक्ष अतर्रा, भुवनेश्वर तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शिवप्रसाद, कैलाश कुमार, रानी प्रजापति, कामता, शिव प्रसाद, वेलपतीया, शिवकांत, सोमवती, शांति,कोमल, राजकुमार के साथ जनता दल यूनाइटेड के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    पुरुषोत्तम मास में आध्यात्मिक महाकुंभ: श्री मनःकामेश्वर मठ के श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न

    अर्जुन रौतेला आगरा। श्री मनःकामेश्वर मंदिर मठ द्वारा आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के लिए रविवार को यमुना किनारा रोड, ताज व्यू गार्डन फेस-1 स्थित कथा स्थल पर विधिवत…

    जनक सुता के श्रीराम’ स्मारिका का हुआ विमोचन, जनकपुरी महोत्सव कमला नगर की यादें हुईं ताजा

    अर्जुन रौतेला आगरा। उत्तर भारत के सबसे बड़े रामलीला महोत्सव के अंतर्गत विगत वर्ष कमला नगर में संपन्न हुए ऐतिहासिक एवं भव्य जनकपुरी महोत्सव की स्मारिका ‘जनक सुता के श्री…

    Leave a Reply