*बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में दीपावली महापर्व पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर्यावरण विषय संयोजक शिक्षाविद् और कवि राजकुमार हिन्दुस्तानी के संयोजन और निर्देशन में*

*ज्ञान दीप से जग को करें रोशन:शिक्षाविद् राजकुमार*
*************************
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में दीपावली महापर्व पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर्यावरण विषय संयोजक शिक्षाविद् और कवि राजकुमार हिन्दुस्तानी के संयोजन और निर्देशन में एक गोष्ठी के साथ छात्रों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाए और दीप सुसज्जित किए।प्रतियोगिता का मूल्यांकन करते हुए मंजू शर्मा सुशील कुमार एवं हिमानी ने प्रिंस को प्रथम नितिन को द्वितीय तथा यक्ष को तृतीय स्थान की श्रेणी में रखा।चाहत अंशु रोहन अंशी प्रियांशु ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।गोष्ठी का संचालन और निर्देशन करते हुए राजकुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों में बौद्धिक सृजनात्मक विकास होता है।उन्होंने छात्रों को एक दीप शिक्षा का अपने द्वार पर प्रज्जवलित करते हुए प्रदूषण मुक्त हरित दीपावली मनाने का आव्हान किया।आशुतोष शर्मा अरुण देवेन्द्र लोकेश आदि मौजूद रहे।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार में संदिग्ध पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर एस ओ जी पुलिस का छापा 2844 000 रुपए कीमत का सर समान जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत में मिलावटी पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: SOG और फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 लाख से अधिक का माल…

    उत्तराखंड के चम्बोली जिले के थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग विस्तार में लगी भयंकर आग:: आग पर कंट्रोल करना हो रहा मुश्किल

    टी यन न्यूज 24 संवाद दाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदेश के चमोली जिले में थराली बद्रीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के जंगलों में भीषण आग…

    Leave a Reply