आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन 9 एवं 10 मई को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, छलेसर कैंपस में कराएगा प्रतियोगिता

अर्जुन रौतेला। जनपद आगरा में आज उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह राठौर की उपस्थिति तथा जिला अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान एवं मनोज शर्मा, सचिव आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन, मुख्य सरक्षंक, एडवोकेट रवि कुमार चौबे, सरक्षक सोनी त्रिपाठी के सहयोग से एक महत्वपूर्ण आयोजन की घोषणा को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्टस संघ, जो कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त भारतीय स्केटिंग महासंघ से एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है, प्रदेश में रोलर स्पोर्टस को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में संघ द्वारा स्पीड स्केटिंग रैंकिंग प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।

इस क्रम में पहली स्पीड स्केटिंग रैंकिग चींपियनशिप का आयोजन आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 9 से 10 मई 2025 तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, छलेसर कैंपस, आगरा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 400 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

इसके अतिरिक्त, रोलर स्पोर्ट्स को प्रदेश में लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से स्केटिंग मैराथन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। इस श्रृंखला का तीसरा संस्करण “रन ऑन व्हील्स 3.0” के नाम से 11 मई 2025 को आगरा में आयोजित होगा। यह एक प्रमोशनल प्रतियोगिता है, जिसमें देशभर के प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। इसमें सभी प्रतिभागियों को मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे तथा विजेताओं को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बहराइच *नानपारा विधायक द्वारा किया गया जुलाहन पुरवा से जुड़ा सिलेटनगंज होते हुए चीनी मिल मार्ग के चौंडीकरण एवं शुदृढ़ीकरण के कार्य का भूमि पूजन से निर्माण कार्य शुभारंभ *मनोज त्रिपाठी.

    आज बहु प्रतिक्षित चीनी मिल नानपारा से होते हुए सिलेटनगंज – जूडा – जुलाहन पुरवा का जर्जर दयनीय बरसात में सड़क या गड्ढे में सड़क अपनी दयनीय हालत पर आंसू…

    रक्तदान महादान पर अमल करते हुए महिलाओं के नाम किया संदेश सेवार्थ ट्रस्ट ने रक्तदान

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संदेश सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर आगरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…

    Leave a Reply