अर्जुन रौतेला, संवादाता। आज आगरा इंटरनेशनल स्कूल, जलेसर रोड़ नंदलालपुर के प्रांगण में प्री प्राइमरी कक्षाओं में फल दिवस यानि फ्रूट डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पीजी से कक्षा यूकेजी तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

कुछ बच्चों ने फलों का रूप धारण कर कार्यक्रम को आकर्षित बनाया, कुछ बच्चों ने हमारे जीवन में फलों की उपयोगिताओं से जागरूक कराया। इसी के बीच बच्चों के टिफिन में सभी अभिभावकों ने फलों को महत्व देते हुए फल से संबंधित व्यंजन बनाकर टिफिन में भेजे थे।

स्कूल के प्रबंधक प्रेम शंकर शर्मा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया एवं स्कूल की प्रधानाचार्या कनिका माथुर ने सभी बच्चों के कार्य को सराहते हुए उनके अभिभावकों को बच्चों के जीवन में फलों के महत्व को दर्शाया।

कार्यक्रम की आयोजन टीम में स्कूल की शिक्षिकाओं पिंकी कपूर, मीनू मोदी, रेखा शर्मा, तनु कौशिक, भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Updated Video





Subscribe to my channel





