ग्रेटर नोएडा की श्री राधा स्काई गार्डन में पीने के पानी में कीड़े मिलने के बाद हंगामा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में पीने का पानी पिछले कई दिनों से साफ नहीं आ रहा है। ताजा मामला श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी है। निवासियों का आरोप है कि सप्लाई के पानी में कीड़े निकल रहे हैं। इस पानी को पीने की वजह से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अब तक 1 दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़ चुके हैं।

Oplus_131072
श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी विकास ने बताया कि वह चाय बनाने के लिए रसोईघर से पानी ले रहा था। इसी दौरान पानी के अंदर कीड़ा आ गया, जिसकी शिकायत उन्होंने मेंटेनेंस कार्यालय में की और विरोध जताया। आरोप है कि गंदे पानी पीने से सोसाइटी में 10 से 12 लोग बीमार हैं। सोसाइटी में रहने वाले विकास ने बताया कि सप्लाई के पानी का इस्तेमाल खाना बनाने और जरूरी कार्यों के लिए किया जाता है।

सुबह करीब सात बजे चाय बनाने के लिए रसोई में लगे नल से पानी लिया। उसी दौरान पानी के अंदर कीड़ा दिखाई दिया। जिससे वह घबरा गए। उन्होंने बताया कि गंदे पानी की शिकायत मेंटेनेंस से की। लोगों का आरोप है कि काफी समय से पानी की टंकियों की सफाई की मांग की जा रही है। इसके बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Oplus_131072
मेंटेनेंस की लापरवाही के कारण सोसाइटी में 10 से 12 लोगों के बीमार होने की सूचना भी है। लोगों का आरोप है कि जब शिकायत की गई तो उन्हें ही कर्मचारियों की ओर से धमकाया गया। वहीं इस मामले में मेंटेनेंस इंचार्ज का कहना है कि किसी को भी धमकाया नहीं गया है। पानी में कीड़े निकलने की शिकायत मिली है।

ग्रेटर नोएडा की श्री राधा स्काई गार्डन में पीने के पानी में कीड़े मिलने के बाद हंगामा

मेंटीनेंस में शिकायत करने के बाद मेंटेनेंस ने उल्टा सोसायटी के लोगों को हड़काया

मेंटीनेंस का कहना है कि 6 महीने में होती है सफाई, वैसे ही आगे भी की जाएगी

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अरुण भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply