भारत-बांग्लादेश व्यापार प्रतिबंध से भारतीय m s m e क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ श्री चंपालाल बोध रा

प्रेस नोट:-
दिनांक: 19 मई 2025
——————
विषय: भारत-बांग्लादेश व्यापार प्रतिबंध से भारतीय कपड़ा बाज़ार के MSME क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ:-
चम्पालाल बोथरा
—————————-

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार बांग्लादेश से आयातित रेडीमेड वस्त्रों, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों, प्लास्टिक उत्पादों, फर्नीचर आदि पर चयनित बंदरगाहों के माध्यम से ही भारत में प्रवेश की अनुमति दी गई है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों — मेघालय, असम, त्रिपुरा और मिजोरम — में इन वस्तुओं के बांग्लादेश से आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह कदम भारतीय MSME कपड़ा उद्योग को प्रोत्साहन, स्थानीय रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने की दिशा में उठाया गया है। इससे भारत के MSME कपड़ा उद्योग को होने वाले प्रमुख लाभ:
1.घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा में कमी:
बांग्लादेशी सस्ते रेडीमेड कपड़ों के विकल्प सीमित होने से भारतीय उत्पादकों को बिक्री के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
2. स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा:
सूरत, तिरुपुर, भिवंडी, इचलकरंजी , जयपुर , जबलपुर , इंदौर अहमदाबाद ,लुधियाना और अन्य प्रमुख वस्त्र हब में कार्यरत MSME इकाइयों को नए ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ेगी।
3.पूर्वोत्तर राज्यों में रोजगार व निर्माण को बल:
स्थानीय उद्योगों को अब अपने ही राज्य में निर्माण व आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने का अवसर मिलेगा।
4.कपड़ा उद्योग के लिए आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त:
यह प्रतिबंध एक रणनीतिक व्यापारिक सन्तुलन स्थापित करेगा, जिससे भारत आयात-निर्भरता को कम कर आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ सकेगा।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की टेक्सटाइल & गारमेंट कमेटी के चेयरमैन चंपालाल बोथरा ने इस बताया कि
“यह निर्णय भारत के MSME कपड़ा उद्योग के लिए एक सकारात्मक संकेत है। इससे न केवल देश में उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छोटे उद्यमियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना करने की शक्ति भी मिलेगी।”
यह निर्णय भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में स्थानीय औद्योगिक विकास की नींव रखेगा और वस्त्र क्षेत्र में भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करेगा। MSME उद्यमियों से आह्वान किया जाता है कि वे इस अवसर का भरपूर उपयोग करते हुए स्थानीय नवाचार, गुणवत्ता और ब्रांडिंग को प्राथमिकता दे ।
—————
चंपालाल बोथरा (जैन)
राष्ट्रीय चेयरमैन, टेक्सटाइल एंड गारमेंट कमेटी, CAIT
सूरत,
टी यन न्यूज 24आवाज जुर्म के खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855 419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर के करोड़ों रुपए की जमीन कौड़ियों के भाव में बेचे जाने पर ट्रस्टियों के ऊपर लगे इल्जाम ( श्री अतुल भाई दवे सनातनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता )

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की करोड़ों की भूमि से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है जिसमें करोड़ों रुपए की…

    Leave a Reply