मुरादाबाद:-सोने की तस्करी में बड़ा खुलासा, पेट में ले जा रहे थे कैप्सूल

मुरादाबाद:-सोने की तस्करी में बड़ा खुलासा, पेट में ले जा रहे थे कैप्सूल, अब तक 27 कैप्सूल बरामद।

मुरादाबाद में सोने की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पेट से अब तक 27 सोने के कैप्सूल निकाले जा चुके हैं। मेडिकल जांच में कुल 29 कैप्सूल की पुष्टि हुई थी, जिनमें से बाकी निकाले जाने की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार, एक किलो तक सोना ये तस्कर अपने पेट में रखकर ला रहे थे। बरामद सोने की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार चारों आरोपी ‘कैरियर’ के तौर पर काम कर रहे थे और उन्हें प्रति ट्रिप 30 से 40 हजार रुपये मिलते थे।

Oplus_131072
बताया गया कि ये लोग दुबई से सोना लेकर मुंबई होते हुए रामपुर जा रहे थे। इससे पहले भी वे कई बार इसी रूट से तस्करी कर चुके हैं। इस बार रास्ते में मुरादाबाद में इनका अपहरण हुआ था। पुलिस की अपहरणकर्ताओं से मुठभेड़ के दौरान ही खुलासा हुआ कि अपहृत लोग खुद तस्कर निकले।

तस्करी नेटवर्क का सरगना अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस चारों आरोपियों से गहराई से पूछताछ कर रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश पुलिस द्वारा नशीले प्रदार्थ कि बिक्री पर कड़क कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज सूरत शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के…

    अवैध निर्माण कार्य पर तुरन्त कार्रवाई आखिर किव नहीं होती

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट अवैध निर्माण पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और प्रशासन से उठे सवाल गुजरात में विकास कार्यों और आधुनिक बुनियादी ढांचे की…

    Leave a Reply