गुजरात प्रदेश के सूरत शहर के सलाबत पुरा पुलिस स्टेशन पर आने वाले बकरी ईद त्योहार को मद्दे नजर में रखते हुए आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया

सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन में शांति समिति बैठक

आगामी बकरी ईद त्योहार के मद्देनज़र, सलाबतपुरा पुलिस स्टेशन में “सी” डिवीजन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर श्री चिराग पटेल साहब की अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में सलाबतपुरा पुलिस इंस्पेक्टर श्री के. डी. जाडेजा साहब, शांति समिति सदस्य श्री असद कल्याणी, श्री मुकेश महात्मा समेत कई अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से कुरैशी समाज के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने की दिशा में संवाद किया गया।

इस बैठक में शांति समिति के सदस्यगण तथा कुरैशी समाज के प्रतिनिधियों समेत कुल लगभग 45 से 60 सदस्य उपस्थित रहे।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी तहसील के अन्तर गत तड़केश्वर गांव में पीने के पानी के लिए बन रही नवनिर्मित टंकी हुई धराशाई गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन भाई ए नायक ने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर तपास करवाने की मांग की

    २१/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल जी उपरोक्त विषय के संदर्भ में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई प्रस्तुतियों के अनुसार सूरत ज़िले…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कमिश्नर श्री के आदेशों पर काम कर रही सुरत शहर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पांडेसरा जी आई डी सी पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों ने लोगो से ठगी करने वाले गिरोह का किया सफाया

    सूरत शहर पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत जी के आदेश पर पांडेसरा पुलिस निरीक्षक श्री एच एम गढ़वी साहब पुलिस उप निरीक्षक जे सी जाधव एवम् पुलिस उप निरीक्षक…

    Leave a Reply