किरावली।बक़रीद पर ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई नमाज, भाईचारे की मिसाल कायम..

  1. बक़रीद पर ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई नमाज, भाईचारे की मिसाल कायम

किरावली
।बक़रीद के पावन अवसर पर रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद व्यापारी मोहल्ला, और तकिया वाली मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की। ईदगाह जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे मौलाना हाफिज अफसर खान ने नमाज अदा कराई, जबकि छोटी मस्जिद में 7:30 बजे मौलाना जाने आलम हाफिज और स्टेट बैंक के सामने स्थित मस्जिद में 8 बजे मौलाना हाजी अल्काफ खान ने नमाज अदा कराई।

त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह, चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे।

इस अवसर पर सभी समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को बक़रीद की बधाइयाँ दीं और आपसी सौहार्द का परिचय दिया। सभासद दानिश क़ुरैशी ने कहा, “किरावली मोनी बाबा की पावन भूमि पर सदियों से हिंदू-मुस्लिम समुदाय का मजबूत रिश्ता रहा है। यहाँ के लोग त्योहारों को मिल-जुलकर भाईचारे के साथ मनाते हैं।”

कार्यक्रम में हाजी रहीस क़ुरैशी, डॉ. बाबूदीन क़ुरैशी, रहीस क़ुरैशी (पूर्व सभासद), हाजी सदरू क़ुरैशी, हाजी हब्बो क़ुरैशी, चौधरी बाबू क़ुरैशी, हाजी कदीर क़ुरैशी, नकीम क़ुरैशी, हाजी इकबाल, शरीफ खान (पूर्व सभासद), सुभाष चंद्र (पूर्व सभासद), नवीन चंद जैन, सहीदो सभासद, सानू क़ुरैशी सहित सभी समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

त्योहार ने क्षेत्र में एकता और भाईचारे का अद्भुत संदेश दिया।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    शंकर ग्रीन्स सोसायटी के दिवाली मेले में दिखा महिलाओं के हुनर और रचनात्मकता का संगम

    सचिन राजावत आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित शंकर ग्रीन्स सोसायटी के बास्केटबॉल एरिया में आयोजित दिवाली मेले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मेले में महिलाओं की प्रतिभा,…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल में+++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत नई सिविल अस्पताल परिसर में MBBS छात्र ने निगलीं नींद की 21 गोलियां, हालत बिगड़ने पर ट्रॉमा सेंटर में…

    Leave a Reply