संसार में गौ माता से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं: रसराज जी महाराज

 

*शिव की शरण में मिलेगी काम, क्रोध और अहंकार से मुक्ति*

*संसार में गौ माता से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं: रसराज जी महाराज*

*गौ माता के सींगों पर लगाएँ फ्लोरोसेंट पेंट: पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले*

आगरा। पूरे भारतवर्ष में सड़क पर घूमने वाला गोवंश निरंतर दुर्घटना से अकाल मृत्यु का ग्रास बन रहा है। इन गौ माताओं के सींगों पर रात में भी चमकने वाला फ्लोरोसेंट पेंट लगा दिया जाए तो वाहनों से टकराकर वे दुर्घटना और मृत्यु का शिकार नहीं होंगी…
यह संदेश सूरसदन में चल रहे गौ महिमा महोत्सव के छठवें दिन आयोजन से जुड़े समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने सबको दिया।
मलूक पीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के परम कृपा पात्र पूज्य श्री रसराज जी महाराज ने शिव महापुराण की दिव्य कथा के क्रम में समझाया कि जिस तरह देवर्षि नारद को भगवान शिव की शरण में जाकर क्रोध और अहंकार से मुक्ति मिली, इसी तरह हमें भी काम, क्रोध और अहंकार से मुक्ति के लिए भगवान शिव की शरण लेनी चाहिए। हरीहर हरीहर हरीहर जपा कर भजन पर सब मगन हो गए।
गौ महिमा की चर्चा करते हुए उन्होंने समझाया कि संसार में गौ माता से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं। गौ माता के बिना किसी लोक की कल्पना नहीं की जा सकती। गोलोकधाम सभी लोकों में सबसे ऊपर है..
इस दौरान स्नेह लता व उनके सहयोगियों ने कामधेनु गौ माता पर भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुत कर चेतना को झकझोर दिया। बिहारी दास जी महाराज ने ‘प्यारी जू मोपै कृपा करो’ भजन से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
गोपेश कृष्ण दास, पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, अजीत माहापात्र, ऋषि उपाध्याय, सुमन गोयल, भजन गायक पंडित मनीष शर्मा, यजमान मनोज यादव, मनोज गुप्ता, कुमकुम उपाध्याय, विजय ओझा, सनातन केसरी, प्रवीण भारद्वाज, विनोद गर्गाचार्य, आकाश त्यागी और उमा दत्त शर्मा ने आरती उतारी।

*जहाँ गौ है वहाँ गोविंद भी है..*
पीपा पीठाधीश्वर श्री बलराम बाबा ने कहा कि जहाँ गौ है, वहाँ गोविंद भी हैं। गौ की सेवा के बिना गोविंद भी नहीं रहते। उन्होंने समझाया कि हम सब एक हैं। एक परमात्मा के अंश हैं। जाति, धर्म, वर्ग आदि के आधार पर एक दूसरे को बाँटना अज्ञान है।

*संत गोपालानंद जी के व्याख्यान आज से*

पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि राजस्थान के जाने-माने संत गोपालानंद जी महाराज 20 से 22 जुलाई तक शाम 4:00 से रात 8:00 के मध्य गौ महिमा महोत्सव के अंतर्गत विशेष व्याख्यान देंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी में ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ पर अकीदत का सैलाब, फातिहा ख्वानी के बाद बांटा गया लंगर

      फतेहपुर सीकरी। सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की मासिक छठी शरीफ के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी में हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती के दर…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply