भाव भीनी आँखों से मनाया विदाई समारोह

जावरा रतलाम समाचार मध्य प्रदेश एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूतेड़ा में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रदीप सेठिया के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के सभी शिक्षक , अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामवासी एवं छात्र उपस्थित थे ।
सेवानिवृति के बाद भी अपने आपको सामाजिक और धार्मिक कार्यों में व्यस्त रखे, सेवानिवृति तो शासकीय प्रक्रिया है, किंतु आपके चेहरे की चमक बता रही है कि अभी तो आप एक पारी और खेल सकते हैं।
उक्त विचार पूर्व प्राचार्य श्री राजेन्द्र शर्मा ने ग्राम भूतेड़ा में शिक्षक श्री प्रदीप सेठिया के सेवानिवृति एवं सम्मान समारोह में व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चंद्रवंशी ने श्री सेठिया की कार्यशैली ओर व्यवहार की प्रशंसा की । आलोट ग्रामीण भा ज पा मंडल अध्यक्ष श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि श्री सेठिया सर ने हमेशा प्रोत्साहन और सहयोग का कार्य किया है, आपकी बेदाग छवि से सभी प्रभावित हैं। सहायक संचालक सुश्री ज्योति पटेल ने आपकी अध्यापन शैली ओर त्वरित काम करने के तरीके की तारीफ की । पूर्व सहायक संचालक श्री नरेन्द्रसिंह राठौर ने कहा कि सेठिया जी न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। संकुल प्राचार्य श्रीमती सुमित्रा बामनिया ने शेर शायरी के अंदाज में अपनी बात रखी। वरिष्ठ संघ सचिव श्री राजकुमार हरण एवं अनिल श्रीश्रीमाल ने पुष्पहार, शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया । बी आर सी श्रीमती नीता शर्मा , जनशिक्षक श्रीमती केसर खान, ग्राम पंचायत भूतेड़ा की सरपंच श्रीमती पिंकी धर्मेन्द्र वसुनिया, सचिव घनश्याम बैरागी, पूर्व सचिव श्रीमती राखी मुंदड़ा, शिक्षक संघ संभागीय अध्यक्ष श्री जगदीश उपमन्यु, जिला उपाध्यक्ष बद्रीलाल मड़ोतिया, तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री ओंकार धनोतिया, श्री देवाराम मतानिया, पूर्व शिक्षक श्री राधेश्याम धनोतिया, सेंट आरसेटी रतलाम के निर्देशक श्री दिलीप सेठिया, बिटिया रानु जैन ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर शब्दों के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं।और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रोग्या देवी नवयुवक मंडल के श्री राजेन्द्रसिंह , लोकेन्द्रसिंह, सुरेश खारोल, समरथ गोयल, अशोक पांचाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों, ग्रामवासियों ने पुष्प हार, शॉल, श्री फल से श्री प्रदीप सेठिया सर का स्वागत सम्मानअभिनन्दन किया। छात्र नेरित कुमावत ने बहुत ही प्रभावी तरीके से काव्य पाठ के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।
एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय भूतेड़ा में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रदीप सेठिया ने 40 वर्षों के सेवाकाल में संस्था को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं। उनके समर्पण, अनुशासन और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सभी ने सराहना की। इस अवसर पर संस्था की प्रधानाध्यापक श्रीमती गायत्री शर्मा ने कहा कि श्री सेठियाजी एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
समारोह में अनेक ग्रामवासियों और छात्र छात्राओं द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे श्री प्रदीप सेठिया को स्मृति चिह्न तथा उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ओमप्रकाश त्रिवेदी ने किया । श्री लाखनसिंह गेहलोत ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। श्री प्रदीप सेठिया ने अपने विदाई भाषण में ग्रामवासियों सहकर्मियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भावुक माहौल में समारोह का समापन हुआ।
समारोह के पश्चात ग्रामवासियों और शिक्षकों ने खुली कार में श्री प्रदीप सेठिया को ग्राम में भ्रमण करवाया, ग्राम में जगह जगह बालिकाओं ने श्री सेठिया की आरती उतारी और शॉल, श्रीफल, हार से सम्मान किया । अनेक जगह पुष्प वर्षा की गई ।
सेवानिवृत्ति समारोह में बसंतीलाल पाटीदार, रामदयाल पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार, श्यामबाबु पाटीदार, राकेश खारोल, अमरु सेन, नरेन्द्र शर्मा, घनश्याम पाटीदार, राजेन्द्र मेहता, अनिल वर्मा, विजय सैनी, मनोहरसिंह सोलंकी, कृष्णगोपाल सिलावट, गायत्री शर्मा, सुधीर त्रिवेदी, गोपाल राठौर, राजेश्वरी चावला, विजया राठौर, नीति श्री सोनी, ओमप्रकाश व्यास, अरुणा यादव, सारिका भाटी, सुरेंद्रसिंह गेहलोत, ऊषा सोलंकी, वंदना उपाध्याय, लाली पंड्या, महानंदा शर्मा, नाहरूलाल बसेर, शंकरलाल जी मालवीय, वरदीचंद्र सोनगरा, प्रीति भाटी, विशाखा गोयल, ज्योति सिसोदिया, उमा भट्ट , चन्द्रकान्ता राठ़ौर,जयप्रकाश मिश्रा, महेश जोशी, निवेदिता व्यास, पल्लवी सोलंकी, उषा गुप्ता, नंदलाल रंगोटा राजेंद्र डामेचा किशोर पाटीदार दीपिका डोडिया, सरिता कटारिया, उल्हासचंद्र शर्मा, शाद मोहम्मद खान, महेंद्र वर्मा, रेखा पांच पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी ओर शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे। रिपोर्ट श्याम राठौर जावरा मध्य प्रदेश जिला रतलाम

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    खाना बनाते समय लगी गैस सिलेंडर में आग, मची अफरा तफरी, 3 लोग झुलसे

    खाना बनाते समय लगी गैस सिलेंडर में आग, मची अफरा तफरी, 3 लोग झुलसे टुंडला – जनपद फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव सलेमपुर में उस समय हड़कंप मच…

    षटतिला एकादशी पर सजेगा श्याम साँवरे का दरबार, संकीर्तन में डूबेंगे श्याम प्रेमी

    नीरज तिवारी आगरा।। आज कृष्ण पक्ष की पावन षटतिला एकादशी के अवसर पर श्री श्याम आस्था परिवार, किरावली की ओर से भव्य श्याम साँवरे का दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर…

    Leave a Reply