एनडीआरएफ की मोटर बोट सेे महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में पहुंचे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी –
मोटर बोट द्वारा जल भराव व कटान से प्रभावित क्षेत्रों जानकीनगर, जोधेपुरवा, अयोध्या पुरवा, कोढ़वा, टंच व अन्य गाँव का भ्रमण कर उन्होंने स्थिति की जानकारी लिया।
इस अवसर पर डीएम ने तहसील प्रशासन महसी को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए स्थिति पर सतर्क दृष्टि बनाये रखें और प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता पहुंचाया जाये।
तथा जलभराव के कारण ग्रामवासियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये , शरणालय में रुके हुए लोगों के लिए भोजन ,पानी, प्रकाश , आवश्यक दवा आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत पूरे प्रसाद सिंह के मजरे जानकीनगर का मोटर बोट से भ्रमण किया गया । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।
Updated Video




Subscribe to my channel





