बहराइच पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री व मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी पुलिस उपाधीक्षक मिंहीपुरवा हर्षिता तिवारी के निर्देशन में थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द चौरसिया के नेतृत्व में मय गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक शिवेश कुमार शुक्ला हे0 कां 0 सर्वेश्वर यादव कां0 सूरज कुमार द्वारा बलई गाँव से अभियुक्त नंद किशोर यादव पुत्र विंद्रा प्रसाद यादव खमरिया दा0 चौधरी गाँव को 10 ग्राम स्मैक बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 402 / 25 धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। मनोज त्रिपाठी 8081466787 बहराइच।
Updated Video





Subscribe to my channel




