अर्जुन रौतेला आगरा। जिला कुश्ती संघ के वैनर तले आयोजित हो रही प्रदेश चैंपियनशिप का शुभारंभ एस एस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मलपुरा में हुआ। सर्व प्रथम उदघाटन उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव सुरेश उपाध्याय, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नितेश शर्मा, संरक्षक राजकुमार चाहर, उपाध्यक्ष देवेंद्र चाहर, सचिव नेत्रपाल चाहर ने हनुमान जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में पहले दिन सात वर्गों में महिला पहलवानों की कुश्ती का ट्रायल पूरा हुआ। इसमें करीब 135 महिला पहलवान ने हिस्सा लिया। इसमें 50 किलो वर्ग में जूली नंदिनी नगर, 55 किलो में प्रियंका मुजफ्फरनगर, 57 किलो दीपाली मुजफ्फरनगर, 59 किलो में काजल चौधरी मथुरा, 62 किलो में कीर्ति बागपत, 65 किलो में भूमि बिजनौर, 72 किलो में साक्षी मेरठ,76 किलो में अंजू गौतम बुद्ध नगर विजय रही। सभी विजेता महिला पहलवानों को गोल्ड मेडल उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने प्रदान किये।

उसके अलावा द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली पहले पहलवानों को रजत और कांस्य पदक भी दिए गए। प्रतियोगिता में आयोजकों की ओर से उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान को शक्ति का प्रतीक गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर पूर्व विधायक महेश गोयल कुश्ती संघ के संरक्षक राजकुमार चाहर, जिला अध्यक्ष नितेश शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी के के शर्मा के अलावा किरावली अछनेरा अकोला फतेहपुर सिकरी से आए अनेक जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





