मुर्तिहा कोतवाली के नौबना के मजरे जुलाहन पुरवा में शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे बिजली लाइन में तकनीकी फाल्ट आ गया उसे सही किये जाने को मंझरा दोआब निवासी लल्लू (3 0 ) पुत्र आशाराम बिजली उप केन्द्र से शट डाउन लेकर तकनीकी फाल्ट दुरुस्त कर रहा था इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई जिसके चलते करंट लगने से लल्लू झुलस कर पोल के नीचे आ गिरा वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे आनन – फानन में एंबुलेंस से सीएचसी लाये जाने पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया यहां से भी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया । आज सुबह शनिवार इलाज के दौरान लल्लू की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।।
Updated Video





Subscribe to my channel




