अर्जुन रौतेला आगरा। जिला कुश्ती संघ के वैनर तले एस एस एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में आयोजित हो रही प्रदेश चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, अभिनव मौर्य, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव सुरेश उपाध्याय, कुश्ती संघ के अध्यक्ष नितेश शर्मा, संरक्षक राजकुमार चाहर, उपाध्यक्ष देवेंद्र चाहर, सचिव नेत्रपाल चाहर ने हनुमान जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में दूसरे 10 वर्गों में पहलवानों की कुश्ती पूरी हुई। इसमें करीब 200 से अधिक युवा पहलवान ने हिस्सा लिया। सभी विजेता पहलवानों को मेडल पहनाकर केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आयोजकों की ओर से केंद्र सरकार के राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को शक्ति का प्रतीक गदा, हनुमान जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इससे पहले भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने भी युवा पहलवानों ने सेमीफाइनल की कुश्ती का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनका भी आयोजन समिति ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कुश्ती संघ के संरक्षक राजकुमार चाहर, जिला अध्यक्ष नितेश शर्मा, मथुरा के जिला अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, जनार्दन सिंह राम गोपाल चाहर, गंभीर सिंह पहलवान के अलावा किरावली अछनेरा अकोला फतेहपुर सिकरी से आए अनेक जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

विजेता के नाम और वर्ग
57 kg – हिमांशु पंवार, बागपत
70 kg- अश्वनी यादव, अयोध्या
74 Kg- रवि, गौतमबुद्ध नगर
79 Kg- सौरभ, गोरखपुर
92 Kg- अनुज, अलीगढ़
97 Kg- विनेश राणा, बागपत
अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





