15 अगस्त को तिरंगा फाउंडेशन 121 फीट तिरंगा यात्रा से सैनिकों की शहादत को करेंगे प्रदर्शित..

अर्जुन रौतेला आगरा। तिरंगा फाउंडेशन की ओर से भारत विकास परिषद् ब्रज प्रान्त के सहयोग से 15 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को फतेहाबाद रोड पर कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन के बराबर में तिरंगा फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक के दौरान आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया गया।

संस्थापक भोला पंडित ने बताया कि 7वीं भव्य तिरंगा यात्रा 15 अगस्त की सुबह 9 बजे होटल अमर से शुरू होकर ताज व्यू तिराहा, होटल मुग़ल, कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन, बसई पुलिस चौकी, सेल्फी पॉइंट, तौरा, होटल जेपी, कलाल खेरिया, केएनसीसी होते हुए कुआँखेड़ा फतेहाबाद रोड स्थित शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता स्मृति स्थल पर समापन होगी। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्या, विधायकगण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विभाग प्रचारक धर्मेंद्र यात्रा को हरी झंडी दिखा कर करेंगे।

तिरंगा फाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट बसंत गुप्ता ने बताया कि यात्रा में भारत माता की छवि के साथ हज़ारो की संख्या में दो पहिया, चार पहिया वाहनों के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य आकर्षण के रूप में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता विशाल झांकी रहेगी। यात्रा में 121 फीट लम्बे तिरंगे झंडे से देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को सेना की वर्दी में कलाकार शहादत का प्रदर्शन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर संयोजक सनी उपाध्याय, सुधीर राठौर, रवि दूबे, गौरव ठाकुर, तपन अग्रवाल, निशा चौधरी, नितिन गुप्ता, धर्मवीर लोधी, मनीष अग्रवाल, कौशल चौहान, विशाल उपाध्याय, बबलू लोधी, संजय दूबे, हरिओम, रवि, शैलू, सागर, सुमित, कंचन आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश के सूरत हवाई अड्डे पर आठ करोड़ रुपए कीमत का हाईब्रिड गांजा और तस्कर गिरफ्तार

    गुजरात प्रदेश के सूरत एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आ रही फ्लाइट से कस्टम और डीआरआई की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में 8 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया था। यह…

    भारत मंडपम में सजेगा भारतीय वस्त्रों का संसार ( ट्रेडस ऑफ भारत) के माध्यम से दुनियां देखेगी भारत का दम ( अध्यक्ष श्री चम्पा लाल बोधरा सी ए आई टी )

    १०/०२/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *भारत मंडपम में सजेगा भारतीय वस्त्रों का संसार* *‘Threads of Bharat’ के माध्यम से दुनिया देखेगी भारत का दम* *चम्पा लाल बोथरा…

    Leave a Reply