बहराइच * महसी तहसील के रामगांव थाना क्षेत्र में पडोहिया ग्राम स्थित देवस्थान गांवट थान के चबूतरा का तोड़ – फोड़ करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच जिला के महसी तहसील व विधानसभा क्षेत्र के रामगांव थाना क्षेत्र में स्थित पडो़हिया ग्राम में गांव के बाहर एक बाग में रविवार की रात अराजक तत्वों ने धार्मिक देवस्थान गांवट थान का चबूतरा क्षतिग्रस्त कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की थी । हनुमान जी का पताका उखाड़ कर फेक दिया गया था और रास्ते के किनारे लगे चार नीम के पेड़ को काट डाला गया था इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया था । मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में – पडोहिया निवासी मुर्तजा, कलीम, नौतला के सज्जन, लड्डन , मुशर्रफ, नेवादा के मुहम्मद शमीम, आसमानपुर के गुलाम मुस्तफा, हरदी इलाके के सम्मन पुरवा के जाकिर हुसैन, नबी अहमद, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद रफीक, बंश पुरवा के मोहम्मद नफीस, मोहम्मद रईश, सीतापुर जिला के थाना रेउसा क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी मोहम्मद शमीम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद की आगरा में गूंज, 19 सितंबर को होगा सजीव प्रसारण

    अर्जुन रौतेला, आगरा। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का 19 सितंबर को आगरा में सजीव प्रसारण किया जाएगा। शाम पांच…

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    Leave a Reply