बहराइच *विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा द्वारा वृहद् गोष्ठी संपन्न *मनोज त्रिपाठी.

आज दिनांक 14/ 8/.2025 को कपूरथला स्थित आडोटोरियम में विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस के कार्यक्रम का वृहद आयोजन गोष्ठी के माध्यम से किया गया। गोष्ठी के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने किया मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री डॉक्टर अशोक वाजपेई एवं विशिष्ट अतिथि बहराइच लोकसभा के सांसद आनंद गोंड की गरिमामयी उपस्थिति रही स्वागत भाषण करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने कहा कि 14 अगस्त 1947 के विभाजन का दर्द जो कहर बनकर टूटा जिसमें 2 करोड लोग विस्थापित हुए ।सरे आम निर्दोष लोगों का कत्लेआम हुआ यह दर्द आज भी देशवासियों के दिल में हरा है। मोदी सरकार ने इस दिवस को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसे हम विगत कई वर्षों से मनाते आ रहे हैं। सांसद आनंद गोंड ने अपने उद्बोधन में कहा की विभीषिका विभाजन स्मृति दिवस भारत में 14 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक स्मृति दिवस है। जो 1947 में भारत के विभाजन के दौरान पीड़ितों एवं पीड़ाओं की याद में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद मनाया जाता है ।यह दिन विभाजन के दौरान अनेक भारतीयों के कष्टो को याद कराता है। अनेक परिवार विभाजन में विस्थापित हुए और लोगों ने अपनी जान गवांई इसका उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन और वैमनस्य को दूर करने और एकता की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता की याद दिलाना है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विस्थापन के दौरान बलिदान हुए सभी नागरिकों को नमन करते हुए कहा कि उन लोगों के संघर्ष और वलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है यह भारत के इतिहास का सबसे गहरा घाव है यह बंटवारा भर ही नहीं था यह करोडो दिलों पर अंकित वह पीड़ा थी जो आज वह हमारे स्मृतियो में टीस बनकर मौजूद है। विस्थापित परिवार की तरफ से कुल भूषण अरोड़ा ने उस समय के पल और विस्थापित होने पर अपना सब कुछ छूट जाने के दर्द को बयान करते समय भावुक खो गए और कहां की उस समय को बयान कर पाना बहुत कठिन है। अनुसूचित वर्ग की तरफ से डॉक्टर कृष्ण कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष राहुल राय अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह स्वागत किया गया ।आभार जिला महामंत्री नन्हेंलाल लोधी द्वारा व्यक्त किया गया। विस्थापित स्वजन एवं उनके परिजनों को मुख्य अतिथि व जिला अध्यक्ष एवं सांसद द्वारा स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से सरदार धर्मवीर सिंह वेद प्रकाश अरोड़ा सुनील भल्ला कुलभूषण अरोड़ा राजेश मालानी मनीष मल्होत्रा जसवीर सिंह श्रीमती कौर भूपेंद्र सिंह वालिया डॉक्टर गर्वित मल्होत्रा श्रीमती हरवीर कौर वेद प्रकाश अरोड़ा भूपेंद्र सिंह वलिया के पुत्र सरदार इंद्रजीत सिंह जसमेर कौर भाटिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह उमाशंकर तिवारी सुषमा चौधरी जिला महामंत्री डॉक्टर जितेंद्र त्रिपाठी धीरेंद्र मोहन आर्य जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव संजय राव डॉक्टर डिंपल जैन हेमलता निगम देवेंन्द्र कुमार मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी सतीश सिंह अमित शर्मा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला संयोजक श्रीमती रंजीता श्रीवास्तव युवा मोर्चा जिला संयोजक अरुडेन्द्र सिंह अंकित युवा मोर्चा जिला महामंत्री अखिलेश यादव अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सरदार मनदीप सिंह वलिया रामकृपाल गोष्टि समापन के बाद मौन जुलूस कपूरथला आडोटोरियम से मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सांसद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता में उपस्थित जन समुदाय द्वारा शहीद स्मारक पर पहुंचकर वहां पर पुष्पांजलि अर्पण किया गया ।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश के सूरत जिले के ओलपाड तहसील में बड़ी संख्यामें देशी और विदेशी शराब के अड्डे गैर कानूनी ढंग से खुले आम चलाए जा रहे हैं प्रशासन द्वारा जांच करके कायदे सर कार्यवाही करने की गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी से अनुरोध करते गुजरात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक

    13/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के ओलपाड तालुका में व्यापक स्तर पर चल रहे देशी-विदेशी शराब के गैरकानूनी व्यापार…

    गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जैसलमेर जसदड तहसील के अटकोट गांव में दिल्ली निर्भया कांड को वापस याद दिलाती 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

    * ११/१२/२०२५टी एन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जसदण तहसील के अटकोट गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म- इस मामले में…

    Leave a Reply