राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू 22 अगस्त से करेंगे भागवत कथा के लोकप्रिय प्रसंगों का मार्मिक विवेचन, 21 अगस्त को निकलेगी विशाल मंगल कलश यात्रा

अर्जुन रौतेला आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की आगरा इकाई के तत्वावधान में जन्माष्टमी के उपरांत नंदोत्सव के पावन अवसर पर विश्व शांति, जन कल्याण एवं मानव सेवा को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन बल्केश्वर पार्क में 22 से 28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

भूमि पूजन में उपस्थित समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने धर्म-संस्कृति के क्षेत्र बल्केश्वर के ऐतिहासिक बल्केश्वर पार्क में इस दिव्य आयोजन को महत्वपूर्ण और पुण्यदाई बताते हुए आगरा वासियों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

विश्व कल्याण मिशन के मैनेजिंग ट्रस्टी आगरा के प्रमुख समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने कहा कि बाबा बल्केश्वर नाथ की कृपा से यह अलौकिक आयोजन होने जा रहा है। बल्केश्वर पार्क वृंदावन धाम बन जाएगा जब राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू हर दिन शाम को 3:00 बजे से 7:00 बजे तक भागवत कथा के विविध लोकप्रिय प्रसंगों का मार्मिक विवेचन कर भक्तों को सुखद और सफल जीवन जीने के मंत्र प्रदान करेंगे।

मुख्य संरक्षक, मार्गदर्शक व प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि कथा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, माँ यमुना आरती व यमुना स्वच्छता, गौ माता पूजन, हर घर तुलसी व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित सामाजिक व राष्ट्रीय सरकोर वाले कार्यक्रम भी जनहित व देश हित में जारी रहेंगे। उन्होंने आगरावासियों से अपील की है कि वे इस दिव्य धार्मिक आयोजन से जुड़कर भागवत कथा का नित्य श्रवण करें और अपने जीवन को सफल बनाएँ।

ट्रस्टी सुमन गोयल ने बताया कि भागवत कथा के निमित्त कथा से पूर्व 21 अगस्त को 2100 महिलाएँ प्रातः बेला में महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर से बल्केश्वर पार्क स्थित कथा स्थल तक विशाल और भव्य मंगल कलश यात्रा में सहभागिता करेंगी। मंगल कलश में शामिल होने की इच्छुक माता बहनें मोबाइल नंबर 93583 99066 या 9927456034 पर संपर्क कर सकती हैं।

भूमि पूजन समारोह में अर्चित पंड्या, कथा के मुख्य यजमान सुगंधी परिवार की विनीता सुगंधी, गोविंद सुगंधी, अमित सुगंधी, आशीष सुगंधी, हिमांशु सुगंधी, तीरथ कुशवाह, कमलेश कुशवाह, पार्षद पूजा बंसल, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, राकेश गुप्ता, केएम सिंघल, विजय वर्मा, ममता सिंघल, गिर्राज बंसल, कुंदनिका शर्मा, रजनी गोयल, कुमकुम उपाध्याय, आशा अग्रवाल, विनोद गोयल, उदयभान सिंह भदौरिया, अजय अग्रवाल, ताराचंद मित्तल तोती, बंगाली बाबू अग्रवाल, मुन्नू चौबे, सुरेश बरेजा, महेश निषाद, रमन अग्रवाल, वीके मित्तल, मयंक खंडेलवाल, आदर्श नंदन गुप्त, मीरा कुशवाह, विश्वनाथ भारद्वाज, कृष्ण अग्रवाल गुड्डू, डॉ. महेश फौजदार, नंदी महाजन, महेश जौहरी, राजकुमार बौबी, मंजेश गोयल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल में छापेमार कार्रवाई

    रिपोर्ट : रूपेश चंद्रवंशी स्थान : कवर्धा, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़   बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल…

    गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला पुलिस कर्मी को धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया

    २२/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म, पर राज्य में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल राज्य में महिला सुरक्षा…

    Leave a Reply