रेनू ‘अंशुल’ को मिला साहित्य सृजन ऊर्जा सम्मान-2025

अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में जन्मीं, पलीं बढ़ीं व शिक्षित तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा से सेवानिवृत्त उच्च अधिकारी अंशुल अग्रवाल की धर्मपत्नी  रेनू ‘अंशुल’ को साहित्य क्षेत्र में उनके योगदान और विशिष्ट उपलब्धियों के लिए गाजियाबाद में विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा साहित्य सृजन ऊर्जा सम्मान-2025 प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजी. डीके अरोरा ने कहा कि रेनू ‘अंशुल’ की कहानियाँ, कविताएँ, उपन्यास और नाटक विभिन्न पुस्तकों और आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों पर प्रसारण के माध्यम से सैकड़ों पाठकों व श्रोताओं के हृदय तक पहुँचे हैं। पंचकन्या, बटरफ्लाईज और पॉकेट में इश्क सहित आपकी अब तक सात पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। आपकी रचना धर्मिता में स्त्री अनुभव, सामाजिक अंतर्दृष्टि और भाषिक सौंदर्य का अद्वितीय समन्वय देखने को मिलता है।


सचिव इंजी. एके वार्ष्णेय ने कहा कि हिंदी साहित्य की सशक्त एवं संवेदनशील लेखिका रेनू ‘अंशुल’ जी को सम्मानित कर हमारी संस्था गौरवान्वित महसूस कर रही है।
इस दौरान रेनू ‘अंशुल’ के जीवनसाथी सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी अंशुल अग्रवाल, पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरी प्रकाश गुप्ता, सहायक सचिव एस एल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष एसके सखूजा भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आगरा में साहित्य साधिका समिति द्वारा रेनू ‘अंशुल’ को उनके चर्चित उपन्यास गाथा पंचकन्या के लिए नागरी प्रचारिणी सभा परिसर में सारस्वत सम्मान प्रदान किया जा चुका है।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल में छापेमार कार्रवाई

    रिपोर्ट : रूपेश चंद्रवंशी स्थान : कवर्धा, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़   बिना दस्तावेज अनाज भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहसपुर लोहारा के जैन ट्रेडर्स और दाल मिल…

    गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला पुलिस कर्मी को धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया

    २२/०१/२०२६ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर जिले में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म, पर राज्य में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल राज्य में महिला सुरक्षा…

    Leave a Reply