गुजरात प्रदेश के सूरत शहर वराछा विस्तार के मानगढ़ चौक मिनी बाजार चार रास्ते पर पहले लड़े थे गोरों से अब लड़ेंगे चोरों से के नारा के साथ वोट चोर गद्दी छोड़ का कांग्रेसियों द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

गुजरात प्रदेश सूरत शहर 23/08/25

वोट चोर गद्दी छोड़ मुद्दे पर विशाल धरना कार्यक्रम

सरदार लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे चोरों से” नारों के साथ कांग्रेस द्वारा वराछा में विशाल धरना प्रदर्शन

कर्नाटक की एक लोकसभा तथा महाराष्ट्र की एक विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग द्वारा की गई गड़बड़ी को जननायक श्री राहुल गांधी जी ने उजागर करने के बाद देश के प्रमुख विपक्षी दलों ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ कड़ा मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में सूरत शहर कांग्रेस द्वारा वराछा में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा हेतु नारे लगाए।

भारी बारिश में भींगते हुए भी लगातार नारेबाज़ी कर कांग्रेस ने यह प्रदर्शन जारी रखा। वराछा स्थित मनी बाजार मानगढ़ चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समीप शहर कांग्रेस अध्यक्ष विपुल उधना वाला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस के प्रवक्ता श्री किरण रायका महानगर पालिका के पूर्व नगर सेवक श्री भूपेंद्र भाई सोलंकी श्री  काशिफ रिजवान उस्मानी श्री कल्पेश भाई बारोट श्री हरीश भाई सूर्यवंशी श्री अशोक भाई कोठारी श्री आदित्य शुक्ला श्री विवेक राय श्री रोशन मिश्रा श्री शशि भाई दुबे श्री इकबाल फराम श्री कल्पेश भाई बारोट श्री संतोष भाई पाटिल महिला प्रमुख सेवादल श्रीमती बेवी सिंह राजपूत श्री दयाराम तिवारी श्री जयेश भाई भट्ट श्री पप्पन तोगड़िया श्री देवेंद्र महाराणा के साथ महिला कांग्रेस nsui युवा कांग्रेस सेवादल के साथ अन्य फ्रंटल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

“सरदार लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे चोरों से, वोट चोर गद्दी छोड़, मत चोरों कुर्सी खाली करो” जैसे गगनभेदी नारों तथा जय सरदार के उद्घोष ने वराछा का माहौल गरमा दिया।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जैसलमेर जसदड तहसील के अटकोट गांव में दिल्ली निर्भया कांड को वापस याद दिलाती 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

    * ११/१२/२०२५टी एन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी गुजरात प्रदेश के राजकोट जिले के जसदण तहसील के अटकोट गांव में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म- इस मामले में…

    मण्डलायुक्त के आश्वासन के बाद निगम कर्मियों का आन्दोलन स्थगित – विनोद इलाहाबादी

    अर्जुन रौतेला आगरा। विगत चार दिन से महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर द्वारा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ कि गयी अभद्रता…

    Leave a Reply