सीकरी स्मारक मैं पर्यटक का खिला चेहरा

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक में एक हरियाणवी पर्यटक दंपति का बैग मिल गया है। बैग में हजारों रुपये की नकदी और जरूरी कागजात थे। सोनीपत के दीपक अपनी पत्नी अंकिता के साथ शनिवार को स्मारक देखने आए थे।

दंपति दीवान-ए-खास के सामने चौपड़ पर अपना बैग भूल गए। वे आगे स्मारक देखने चले गए। कुछ देर बाद जब उन्हें बैग की जरूरत पड़ी, तो वे परेशान हो गए।

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड निरंजन सिंह ने लावारिस बैग को देखा। उन्होंने इसे कमांडर मुकेश कुमार यादव को सौंप दिया। संरक्षण सहायक दिलीप सिंह को भी इसकी सूचना दी गई।

बैग मिलने की जानकारी सभी को दी गई। पर्यटक दंपति ने सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया। संरक्षण सहायक के निर्देश पर सुरक्षा कमांडर ने दंपति को उनका बैग लौटा दिया। बैग में रखी नकदी और अन्य सामान सुरक्षित थे। दंपति ने खुश होकर सभी का धन्यवाद किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स +++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उद्योग-व्यवसाय की प्रगति में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण : दक्षिण गुजरात चैंबर का विशेष सत्र आयोजित दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री…

    आम आदमी पार्टी के विधायक को कोर्ट ने सुनाई सात साल कि सजा+++++++

    गुजरात प्रदेश नर्मदा जिला विधायक श्री चैतर वसावा को 7 वर्ष की सजा के बाद आम आदमी पार्टी का भाजपा पर हमला, फैसले को बताया राजनीतिक गांधीनगर/नर्मदा: डेडियापाड़ा से आम…

    Leave a Reply