जनता कॉलोनी मे “श्याम नाम की मेहंदी से गूंज उठा आगरा श्री श्याम आस्था परिवार के तत्वाधान मे हुआ भव्य भक्तिमय आयोजन

 

जनता कॉलोनी में “श्याम नाम की मेहंदी” से गूंज उठा आगरा

श्री श्याम आस्था परिवार के तत्वाधान में हुआ भव्य भक्तिमय आयोजन

आगरा। बीती रात श्री श्याम आस्था परिवार के तत्वाधान में जनता कॉलोनी, आगरा में “श्याम नाम की मेहंदी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद पूरे वातावरण में भक्ति और प्रेम की सुगंध फैल गई।

कार्यक्रम में दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री केशव चौधरी ने राधा नाम संकीर्तन के साथ बृष भान दुलारी, राधिका प्यारी जैसे भजनों से व कानपुर से आए श्री क्षेष्ठ दीक्षित ने “आओ श्याम आओ श्याम”जैसी अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया। उनके भजनों पर भक्त झूम उठे और पूरा पंडाल “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा।

भक्तों ने श्री श्याम नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचाई और मन में उनके नाम का रंग चढ़ा लिया। दीपों की रौशनी, फूलों की सजावट और मधुर भजनों ने एक दिव्य माहौल बना दिया।

आयोजन के मुख्य संयोजक श्री श्री श्याम आस्था परिवार के अजय बंसल रहे। एवं सह-आयोजक श्री श्री श्याम आस्था परिवार के सभी सदस्य रहे। श्री श्याम आस्था परिवार के अध्यक्ष शुभम मेडतवाल जी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में प्रेम, भक्ति और एकता का संदेश फैलाना है।

कार्यक्रम मे आये हुए सभी भजन प्रवाहकों को संस्था के विपिन मित्तल व संजय मित्तल द्वारा शाल, पटका व माला पहनाकर स्वागत सम्मना किया तो वही श्याम आस्था परिवार किरावली के अध्यक्ष सुमित मित्तल जी ने 24 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन सेवा समिति आगरा मे होने वाले दिव्य व भव्य वार्षिक उत्सव मे सम्मलित होने के लिये सभी श्रद्धांलुओं कों आमंत्रित भी किया।

कार्यक्रम के समापन पर भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्याम प्रेम से ओतप्रोत भक्तों के चेहरों पर आस्था की झलक और आनंद का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

इस अवसर पर श्री श्याम आस्था परिवार के अध्यक्ष शुभम मेडतवाल व सुमित मित्तल, संजय मित्तल, विपिन मित्तल, अजय बंसल,राहुल बंसल,राजीव तिवारी, आयुष जैन, जगदीश अग्रवाल,वीरेंद्र सिंघल,यश जायसवाल, रोहित अग्रवाल, डॉ हरेंद्र डागुर,नितेश अग्रवाल, कान्हा गर्ग, मोहन मित्तल,आदि सकड़ों श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।

श्री श्याम आस्था परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम आगरा की धार्मिक सांस्कृतिक परंपरा में एक नई ऊर्जा और उल्लास का संचार करने वाला रहा।

जय जय श्री श्याम!

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply