आगरा पुलिस का गुड वर्क — 8 घंटे में मासूम बालक सकुशल बरामद

Agra Breaking News

आगरा पुलिस का गुड वर्क — 8 घंटे में मासूम बालक सकुशल बरामद

 

आगरा। यमुनापार क्षेत्र से सर्राफा कारोबारी के मासूम बेटे के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई। बालक को उस समय अगवा किया गया जब वह अपनी दादी के घर जा रहा था। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर पहुंचे डीसीपी ने तत्काल कई टीमों का गठन कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें अपहरण की पूरी वारदात कैद मिली।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने मात्र 8 घंटे में बालक को सकुशल मुक्त करा लिया। अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.vexora.chanakyaworldtv

डीसीपी ने पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के लिए सराहा है।

रिपोर्ट – प्रेम चौहान, TN NEWS 24, आगरा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

admin

एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

Related Posts

ईद पर सुरक्षा के कड़े पहरे, सड़कों पर उतरे डीसी-एसपी

मस्जिदों और ईदगाहों का किया निरीक्षण; जिलेवासियों से की आपसी भाईचारे की अपील संवाददाता :-सुमन कुमार दत्ता पाकुड़ :-ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जिले में शांति, आपसी सौहार्द और सुरक्षा…

मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला, देखने को उमड़ी भीड़।

मां ब्रह्मचारिणी का निकला भव्य डोला , देखने को उमड़ी भीड़। कोसीकलां। मां पथवारी देवी मेला कमेटी द्वारा आयोजित 42वें वार्षिक मेले के अंतर्गत शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी का भव्य…

Leave a Reply