चारों ओर गूंजे “छठी मइया के जयकारे” — श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता का अद्भुत संगम सोमवार को आगरा के यमुना तटों पर देखने को मिला।

*छठी मैया की आराधना में डूबा आगरा, यमुना घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब*

आगरा। चारों ओर गूंजे “छठी मइया के जयकारे” — श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता का अद्भुत संगम सोमवार को आगरा के यमुना तटों पर देखने को मिला। छठ पर्व के अवसर पर शहर के हर घाट — पोखर घाट, ताजगंज घाट, रामबाग घाट, पथौली घाट, कैलाश मंदिर घाट सहित दर्जनों स्थलों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने सायंकालीन अर्घ्य अर्पित कर सूर्य भगवान और छठी मैया की पूजा-अर्चना की।

सुबह से ही घाटों पर व्रतधारी महिलाएँ पूजा सामग्री, फल, सुप, दउरा और दीप लेकर पहुंचीं। गंगाजल से स्नान कर उन्होंने सूर्य भगवान की आराधना की। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी श्रद्धा भाव से छठ पर्व के उत्सव में लीन रहे। चारों ओर वातावरण “छठी मईया की जय”, “सूर्य देव की जय” जैसे जयघोषों से गूंज उठा।

पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद :

भीड़ के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। डीसीपी सिटी, एसीपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मी घाटों पर तैनात रहे। यमुना किनारे बैरिकेडिंग, गोताखोरों की व्यवस्था और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। नगर निगम की टीम ने सफाई व्यवस्था और लाइटिंग का विशेष ध्यान रखा।

 

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी लिया दर्शन :

शहर के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

 

आस्था, अनुशासन और व्यवस्था का बना मिसाल :

इस बार का छठ पर्व आगरा में भव्यता, अनुशासन और प्रशासनिक तत्परता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर पर्व को सफल बनाया और पूरे शहर ने “छठी मइया की पूजा” को एक सांस्कृतिक उत्सव का रूप दे दिया।

 

रिपोर्ट — निकेश झा , TN NEWS 24 आगरा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

29वें रोज़े की फज़ीलत के बीच इफ़्तार का भव्य आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़

मुकद्दस माह रमज़ान के 29वें रोज़े की खास फज़ीलत के बीच दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती में सामूहिक अफ़्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 4000 से अधिक बड़ी संख्या…

रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के…

Leave a Reply